Maa Durga Temple: राजस्थान का मंदिर जहां पुजारी है मुस्लिम परिवार, पीढ़ियों से कर रहे मां दुर्गा की पूजा muslim pujari serve puja bagoriya durga maa temple in rajasthan travel tips to visit ancient durga mandir, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Maa Durga Temple: राजस्थान का मंदिर जहां पुजारी है मुस्लिम परिवार, पीढ़ियों से कर रहे मां दुर्गा की पूजा

Rajasthan Durga Mata Temple: राजस्थान का एक प्राचीन मंदिर जहां पर मुस्लिम पुजारी कई पीढ़ियों से पूजा-आराधना कर रहे। हिंदू-मुस्लिक एकता के इस अनोखे मंदिर में हर साल नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जानें इस मंदिर तक कैसे पहुंचे।

Fri, 20 March 2026 09:06 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Maa Durga Temple: राजस्थान का मंदिर जहां पुजारी है मुस्लिम परिवार, पीढ़ियों से कर रहे मां दुर्गा की पूजा

समाज में जहां लोग हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव पैदा करते हैं, वहीं एक ऐसा मंदिर जहां पर एक मुस्लिम मां दुर्गा की पूजा-आराधना करता है। जी हां, ये मंदिर है राजस्थान के जोधपुर जिले के छोटे से गांव बागोरिया में, जहां पर सालों से एक मुस्लिम परिवार के लोग ही पुजारी के रूप में पूजा पाठ करते चले आ रहे। पहाड़ी पर बना ये छोटा सा प्राचीन मंदिर हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है।

पाकिस्तान से आया था परिवार

मंदिर के पुजारी ने बताया था कि उनकी 13 पुश्तें इस मंदिर में पुजारी का काम करती आ रही। पुजारी इस मंदिर में केवल मां दुर्गा की पूजा ही नहीं बल्कि सारे धार्मिक अनुष्ठानों को भी पूरा करते हैं। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ तहसील के छोटे से गांव बाघोरिया में ये मंदिर बना है। जो कि राजस्थान के कुछ सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में सभी धर्म-जाति के लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।

आस्था से बना मंदिर

बागोरिया मंदिर के पुजारी ने बताया था उनके परिवार के लोग करीब 600 साल से इस मंदिर की पूजा में लगे हैं। उनके पूर्वज सालों पहले सिंध प्रांत (जो अब पाकिस्तान में है) से सूखे और अकाल से बचने के लिए वहां से भागकर सेंट्रल इंडिया में आएं। रास्ते में उनके दो ऊंट बीमार हो गए और उन्हें फ्रैक्चर हो गया। जिसकी वजह से उनका कारवां रुक गया और पूरा परिवार कई दिन एक ही जगह पर बिना खाने और पानी के रुके रहे। भूख और प्यास से लगभग मरने के करीब थे तभी उन्हीं पूर्वजों में से किसी एक के सपने में मां दुर्गा आईं और उन्होंने पास के कुंए का रास्ता दिखाया। इसी कुंए में मां दुर्गा की मूर्ति भी मिली, जिसकी पूजा के लिए मां दुर्गा ने सपने में बोला। मां दुर्गा की पूजा के साथ ही उनकी परेशानियों का हल मिल गया। जिसके बाद वो इसी जगह पर रुक गए। कई सालों बाद उनके पूर्वजों ने यहां पर मंदिर का निर्माण कराया।

पूजा के साथ नमाज भी अदा करते हैं ये पुजारी

सबसे खास बात कि ये मुस्लिम परिवार मां दुर्गा की पूजा करने के साथ ही नमाज भी अदा करते हैं।

कहां बना है हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बागोरिया मंदिर

राजस्थान के जोधपुर से करीब 65 किलोमीटर दूर भोपालगढ़ तहसील में बना है। भोपालगढ़ से ये मंदिर करीब 5 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर बना है। जहां दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 500 मीटर की ऊंचाई सीढ़ियों के जरिए पूरी करनी होती है। यहां पर एक पवित्र बावड़ी भी बनी है।

बागोरिया मंदिर ट्रैवल टिप्स

जोधपुर ट्रैवल के लिए पहुंच रहे तो इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर भले ही भव्य ना हो लेकिन यहां की मान्यता और हिंदू-मुस्लिम एकता लोगों को यहां आने के लिए अट्रैक्ट करती हैं। लेकिन ध्यान रहे मंदिर के आसपास रुकने के लिए कम सुविधाएं मौजूद हैं। छोटे धर्मशालाओं के अलावा रुकने की व्यवस्था ना के बराबर है। तो बेहतर होगा कि जोधपुर में स्टे के बाद यहां पर पहुंचा जाए।

नवरात्रि में उमड़ती है भीड़

नवरात्रि के समय इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जोधपुर और आसपास के इन इलाकों में घूमने का बेस्ट टाइम मार्च से अप्रैल और सितंबर से अक्टूबर है।

आसपास घूमने वाली जगहें

- भोपालगढ़ किला भी देखा जा सकता है।

- जोधपुर में मंडोर गार्डन

- जोधपुर का मेहरानगढ़ किला

- ओसियां मंदिर (जिसे रेगिस्तान का खजुराहो कहा जाता है)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस-दिवाली पर कुबेर देव के इन मंदिरों में होती है भीड़, एक बार कर लें दर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।