धन के देवता कुबेर के प्रसिद्ध मंदिर इंडिया की इन जगहों पर बने हैं, धनतेरस-दिवाली पर होती है भक्तों की भीड़ do you know famous Kuber dev temple places in india where devotees offering special puja dhanteras to diwali, Travel news in Hindi - Hindustan
More

धन के देवता कुबेर के प्रसिद्ध मंदिर इंडिया की इन जगहों पर बने हैं, धनतेरस-दिवाली पर होती है भक्तों की भीड़

Kuber Dev Ke Mandir: धनतेरस से लेकर दीपावली पर धन के देवता कुबेर की पूजा का भी खास महत्व है। लेकिन आमतौर पर कुबेर की पूजा में मूर्ति स्थापित करने की मनाही होती है। लेकिन भारत में कुछ मंदिर हैं जहां पर कुबेर देव की मूर्ति रूप में पूजा होती है और भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

Wed, 15 Oct 2025 02:20 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
धन के देवता कुबेर के प्रसिद्ध मंदिर इंडिया की इन जगहों पर बने हैं, धनतेरस-दिवाली पर होती है भक्तों की भीड़

आमतौर पर पूजा के लिए कुबेर देव की मूर्ति का इस्तेमाल कम किया जाता है। लेकिन भारत में कुछ मंदिर कुबेर देव को समर्पित हैं। जहां पर बकायदा धन के देवता कुबेर की मूर्तियां स्थापित हैं और यहां पर धनतेरस से लेकर दीपावली पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ती है। इन मंदिरों में दर्शन-पूजन की एक मान्यता ये भी है कि अगर आप कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो धन की मनोकामना के लिए इन मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं। आइए जानें भारत के कुबेर मंदिरों के बारे में...

कुबेर भंडारी मंदिर

भारत का सबसे फेमस कुबेर देव का मंदिर गुजरात में बना है। गुजरात के वडोदरा जिले में मौजूद इस मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन है। माना जाता है कि इस मंदिर को भगवान शिव ने बनवाया था। कहते हैं कि धनतेरस और दिवाली के दिन इस मंदिर में जो भी दर्शन के लिए आता है। जीवन में उसे धन की कमी नहीं होती। इसीलिए इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ धनतेरस और दिवाली पर होती है। गुजरात के वडोदरा से करीब 60 किमी दूर इस मंदिर तक जाने के लिए काफी सारी प्राइवेट कैब और टैक्सी मिल जाती हैं और यहां काफी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

उत्तराखंड का प्राचीन कुबेर मंदिर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से करीब 40 किमी की दूरी पर जागेश्वर धाम से सौ मीटर की दूरी पर प्राचीन कुबेर देव का मंदिर है। जहां पर एकलिंग रूप में कुबेर की पूजा होती है। धन के देवता कुबेर का ये मंदिर कत्यूरी राजवंश के राजाओं द्वारा 7वीं से 14वीं शताब्दी के बीच कराया गया था।

मध्य प्रदेश का कुबेर मंदिर

मध्य प्रदेश में एक साथ 3 कुबेर मंदिर की जानकारी मिलती है। जहां पर धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। पहला मंदिर उज्जैन में बना है। वहीं दूसरा मंदिर है खंडवा के ओंकारेश्वर में, जहां पर कुबेर के दर्शन मात्र से ही धन की समस्या दूर हो जाती है। वहीं उज्जैन में संदीपनि मुनि के आश्रम में कुबेर देव का मंदिर स्थापित है। यहां पर चतुर्भुजी मूर्ति स्थापित है। जहां पर कुबेर को पंचमेवा, अनार और मौसमी का खास भोग लगाने की मान्यता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बना है भगवान कृष्ण की बहन का ये मंदिर, 5 हजार साल पुराना है इतिहास

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।