दिल्ली में मौजूद है प्रकृति के सुंदर नजारे, झील और पहाड़ों वाली इन 3 जगहों को एक बार जरूर देख लें lesser known 3 destination in delhi nature lovers must visit this places, Travel news in Hindi - Hindustan
More

दिल्ली में मौजूद है प्रकृति के सुंदर नजारे, झील और पहाड़ों वाली इन 3 जगहों को एक बार जरूर देख लें

Lesser known places in Delhi: दिल्ली के बाहर जाने का टाइम नहीं तो वीकेंड पर कपल इन सुंदर, प्रकृति के नजारों और हिस्ट्री से जुड़े इन 3 प्लेसेज की सैर जरूर कर लें। जानने के बाद कहेंगे इतनी सुंदर जगह के बारे में पहले क्यों नहीं बताया।

Wed, 20 Aug 2025 02:25 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली में मौजूद है प्रकृति के सुंदर नजारे, झील और पहाड़ों वाली इन 3 जगहों को एक बार जरूर देख लें

दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन वहीं इंडिया गेट, लाल किला और सीपी जैसी लोकेशन घूम कर बोर हो जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दिल्ली में देखने और घूमने वाली काफी सारी जगहे हैं। जिनके बारे में तो कुछ लोग जानते ही नही हैं। तो चलिए ऐसी ही घूमने लायक जगह के बारे में जान लेते हैं जहां आप वीकेंड पर आसानी से संडे का लुत्फ उठा सकते हैं।

अग्रसेन की बावली

अगर अभी तक कनॉट प्लेस, हेली रोज के पास बनी इस बावली को नहीं देखा तो जरूर देख लें। ये बावड़ी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने संरक्षित की है। 108 सीढ़ियों वाली इस बावड़ी में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है और ये जगह कपल के बीच काफी फेमस है। लेकिन यहां पर काफी सारे टूरिस्ट देखने को मिल जाते हैं। तो अगर आप अग्रसेन की बावली को देखना चाहते हैं तो ब्लू लाइन पर बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं। यहां से बावडी की दूरी मात्र साढ़े छह सौ किलोमीटर है। ये बावड़ी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुली रहती है और इसे देखने का कोई टिकट नहीं लगता।

भारद्वाज लेक ऑफ असोला

दिल्ली में नेचर के नजारों के साथ सुंदर जगह की तलाश है तो भारद्वाज झील चले जाएं। दिल्ली और फरीदाबाद के बीच में असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी है। जहां कई सारी झीलें हैं और यहां पर 6 किमी का ट्रेक करने के बाद भारद्वाज झील मिलेगी। अगर आप वीकेंड पर दिल्ली के आसपास किसी जगह जाना चाहते हैं तो ये जगह बहुत अच्छी है और यहां जंगल, पहाड़ और पानी तीनों के नजारे मिल जाएंगे। भारद्वाज लेक की सैर करने का मन है तो यहां तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो के वायलेट लाइन पर बने बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर उतरें। वहां से असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी की दूरी करीब 12 किमी है।

संजय वन

शहर की हलचल, शोर-शराबे से दूर किसी वीकेंड पर दिल्ली में ही किसी ब्यूटीफुल प्लेस की खोज कर रहे है तो संजय वन चले जाएं। वैसे तो ये जगह भूतिया होने की बात करते हैं। लेकिन आसपास के लोग यहां पर मॉर्निंग वॉक के लिए भी जाते हैं। साथ ही यहां पर ढेर सारे जानवर और पक्षी आराम से देखने को मिल जाते हैं। संजय वन बसंत कुंज और मैहरोली के पास बना है। जहां पर आप कुछ वक्त सुकून के साथ बिता सकते हैं। तो इस वीकेंड पर दिल्ली के बाहर जाने का प्लान नहीं है तो इन शांत और सुंदर, प्रकृति के करीब जगहों की सैर कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैमिली के साथ वीकेंड एंज्वॉय करने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।