फैमिली के साथ वीकेंड एंज्वॉय करना है तो दिल्ली के इन बेस्ट प्लेसेज पर चले जाएं 4 unique best places to visit in delhi during monsoon including amrit udyan, Travel news in Hindi - Hindustan
More

फैमिली के साथ वीकेंड एंज्वॉय करना है तो दिल्ली के इन बेस्ट प्लेसेज पर चले जाएं

Best Places In Delhi: बच्चों और फैमिली के साथ वीकेंड एंज्वॉय करना है तो दिल्ली के इन प्लेसेज पर चले जाएं। जहां पहले शायद ही कभी गए हों। साथ ही राष्ट्रपति भवन में बने अमृत उद्यान का भी लुत्फ उठाएं। जो 16 अगस्त के पब्लिक के लिए खोला गया है। 

Sun, 17 Aug 2025 09:51 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
फैमिली के साथ वीकेंड एंज्वॉय करना है तो दिल्ली के इन बेस्ट प्लेसेज पर चले जाएं

वीकेंड का दिन वैसे तो आराम करने का होता है। लेकिन बच्चे अक्सर कहीं ना कहीं घूमने की जिद करने लगते हैं। हर बार उन्हीं पार्क और मॉल में घूमकर बोर हो चुके हैं। तो इस वीकेंड पर देख आएं दिल्ली की ये खूबसूरत सी जगहें। जहां बच्चों के साथ ही पार्टनर के साथ जाना भी अच्छा लगेगा। सुकूनभरी शाम बिताने के लिए ये प्लेसेज बेस्ट हैं।

अमृत उद्यान

पार्टनर के साथ संडे का लुत्फ उठाना है तो अमृत उद्यान चले जाएं। 16 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन में बना अमृत उद्यान पब्लिक के लिए मानसून में खुला रहेगा। यहां पर आपको बारिश में उगने वाले सुंदर फूल और गार्डन के नजारों के साथ सुकून मिलेगा। गेट नंबर 35, नॉर्थ एवेन्यू से एंट्री होगी। वहीं अमृत उद्यान में एंट्री फ्री है। बस बुकिंग करवानी होगी। सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक ये उद्यान खुला रहता है।

बांसेरा पार्क

फैमिली या पार्टनर के साथ किसी सुकून भरी जगह पर जाना है तो दिल्ली में सराय काले खां में यमुना नदी के किनारे पर डीडीए ने बैंबू थीम पार्क बनाया है। यहां पर बांस की ढेर सारी प्रजाति के पेड़ देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ ही यहां बच्चों के लिए फन और गेम्स जोन भी बना हुआ है। इस पार्क में वाटर शो भी देखने को मिलेगा। वहीं यहां का एंट्री टिकट 50 रुपये का है। बांसेर पार्क का नजदीकी मेट्रो स्टेशन निजामुद्दीन है। जहां से आप आसानी से ऑटो कर यहां पहुंच सकते हैं।

बोट राइड नियर पुराना किला

पुराने किले के पास बोट राइड का मजा फैमिली के साथ ले सकते हैं। वीकेंड पर ये जगह विजिटर से भरी रहती है। तो इस वीकेंड आप भी बोट राइड का लुत्फ उठाने यहां जा सकते हैं।

साइंस म्यूजियम

बच्चे कहीं जाने की जिद कर रहे तो उन्हें ब्लू लाइन पर बने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास बने नेशनल साइंस म्यूजियम में ले जाएं। यहां साइंस से जुड़े कई अजूबी चीजें देखने को मिलेंगी। जिसे बच्चे खूब पसंद करेंगे। साइंस म्यूजियम की टाइमिंग सुबह 9 से 6 बजे के बीच रहती है और टिकट का प्राइस 80 रुपये है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।