वृंदावन में खूब हो रही है होली, जाने बांके बिहारी में रंगोत्सव की तारीख Know Banke Bihari Temple Holi 2026 Dates, Travel news in Hindi - Hindustan
More

वृंदावन में खूब हो रही है होली, जाने बांके बिहारी में रंगोत्सव की तारीख

Banke Bihari Temple Holi Dates: वृंदावन की होली दुनियाभर में फेमस है, एक महीने तक चलने वाली होली में फूलों की होली, लट्ठमार और रंगभरनी एकादशी मुख्य उत्सव है। अगर आप होली का आनंद लेने के लिए वृंदावन जा रह हैं तो जानिए बांके बिहारी में कब होगा कौन सा प्रोग्राम।

Mon, 16 Feb 2026 05:45 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
वृंदावन में खूब हो रही है होली, जाने बांके बिहारी में रंगोत्सव की तारीख

रंगों के त्योहार होली का मजा वृंदावन में अलग ही है। दुनियाभर से लोग रंगोत्सव का मजा लेने के लिए वृंदावन आते हैं। 40 दिन तक चलने वाला होली सेलिब्रेशन बहुत खास होता है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का उत्सव हर साल की तरह इस बार भी अनोखे ढंग से मनाया जा रहा है। वैसे तो 40 दिनों तक चलने वाले होली के त्योहार की शुरुआत वसंत पंचमी से शुरू हो जाती है। लेकिन मेन कार्यक्रम होली से एक हफ्ते पहले ही शुरू होता है। अगर आप होली का आनंद लेने के लिए वृंदावन जा रहे हैं तो जानिए बांके बिहारी में 2026 होली की प्रमुख तारीख-

1) रंगभरणी एकादशी 27 फरवरी, 2026

इस दिन मंदिर में होने वाली होली का शुभारंभ होता है। रंगभरणी एकादशी पर देवता को सफेद कपड़े पहनाए जाते हैं और पुजारी चांदी की पिचकारी से केसरिया पानी सब पर छिड़कते हैं।

2) फूलों वाली होली 28 फरवरी, 2026

वृंदावन की फूलों वाली होली दुनियाभर में खूब फेमस है। इसमें होली केवल फूलों की पंखुड़ियों से खेली जाती है। इस खास होली उत्सव को देखने लोग दूर दूर से आते है। फूलों की होली सुबह केवल 15 से 30 मिनट के लिए ही होती है। इसमें पुजारी सभी पर फूलों की पंखुड़ियों को फेंकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृंदावन में देख आएं फूलों की होली, सेफ्टी टिप्स के साथ जानें कहां घूमें

3) होली महोत्सव 27 फरवरी से 2 मार्च

लगातार 4 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में सुबह और शाम के दर्शन के दौरान मंदिर के अंदर रंग और पानी से होली खेली जाती है। इस होली का अपना मजा है। इस दौरान मंदिर में खूब भीड़ होती है और सभी इस उत्सव का खूब मजा लेते हैं।

4) होलिका दहन 3 मार्च, 2026

होलिका दहन 3 मार्च 2026 को पूरे ब्रज में भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। होलिका दहन के लिए शाम को पवित्र अग्नि जलाई जाती है और रात में खास पूजा-अर्चना होती है। इस दौरान भी रंग खेला जाता है।

5) धुलंदी (मुख्य होली) 4 मार्च, 2026

बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव का भव्य समापन होता है। इस दिन मंदिर पूरी तरह से भरा होता है। इस दौरान गानों, रंगों और भक्ति के माहौल का हर कोई मजा लेता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।