इंडिया का ऐसा रेलवे स्टेशन! जहां साल में केवल 2 बार पहुंचती है ट्रेन, जानते हैं कहां बना है?
Did you know about India's Last Railway Station: भारत का ऐसा रेलवे स्टेशन जिसे उत्तर रेलवे आखिरी स्टेशन मानती है बल्कि यहां पर ट्रेन भी मात्र साल में 2 बार ही पहुंचती है और यहीं से वापस हो जाती है। जानें कहां पर बना है ये रेलवे स्टेशन।

रेलवे स्टेशन का नाम सुनते ही दिमाग में ट्रेन की इमेज आती है। दिन रात ट्रेनों के आने-जाने का सिलसिला और उसमे से चढ़ते-उतरते यात्री। लेकिन ऐसा रेलवे स्टेशन जहां ट्रेन ही केवल 2 बार आती है और आगे ना जाकर वहीं से वापस लौट जाती है। जी हां, सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा ना, लेकिन ये सच है। इंडिया में एक ऐसा रेलवे स्टेशन बना है जो शहीदों को डेडिकेटेड है और ये अपने हिस्टोरिकल वैल्यू की वजह से अभी भी मौजूद है, नाम है हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन।
भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन हुसैनीवाला
हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन इंडिया का आखिरी स्टेशन है। पंजाब के फिरोजपुर जिले में बना छोटा सा रेलवे स्टेशन हुसैनीवाला, भारत-पाकिस्तान बंटवारे के पहले लाहौर शहर का गेटवे माना जाता था। जहां पहली बार 1885 में ट्रेन स्टेशन से होकर गुजरी थी और अविभाजिति भारत में फिरोजपुर से लेकर कसौर (पाकिस्तान) तक ट्रेन जाती थी।
इतिहास संजोने के लिए बचा है ये रेलवे स्टेशन
अब इस रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं चलती है और ये भारत का आखिरी स्टेशन है। ऐसे में इतिहास को संजोने और शहीदों की याद के लिए हर साल इस रेलवे स्टेशन पर 2 बार ट्रेन पहुंचती है। जो मात्र 10 किमी चलती है। उत्तर रेलवे स्पेशल ट्रेन को हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन पर दो बार चलाता है।
पहला है, शहीद दिवस ( 23 मार्च)
दूसरा, बैसाखी ( 13 अप्रैल)
साल में दो ही बार इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचती है और फिर यहीं से वापस हो जाती है। इस रेलवे स्टेशन के पास एंड ऑफ नार्दर्न रेलवे का बोर्ड लगा हुआ है और इसे भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन माना जाता है।
तो वाघा स्टेशन क्या है?
दरअसल, अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन जिसे वाघा स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तान बॉर्डर के पास बना इंडिया का आखिरी रेलवे स्टेशन है, जो चालू है लेकिन इस रेलवे स्टेशन में जाने के लिए आपको पासपोर्ट या वीजा की जरूरत होगी। बगैर पासपोर्ट, वीजा के फारेनर्स अमेंडमेंट एक्ट 2004 के तहत केस कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन