E-Passport: ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन, जान लें कंप्लीट प्रोसेस how to apply for e passport in india know complete process step by step, Travel news in Hindi - Hindustan
More

E-Passport: ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन, जान लें कंप्लीट प्रोसेस

E-Passport Apply Process: भारत में अब ट्रेडिशनल पासपोर्ट की जगह इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट ने ले ली है। पासपोर्ट की बुक में अब चिप लगी हुई होगी जिससे आपका बायोमेट्रिक डेटा जल्दी चेक किया जा सकेगा। जानें कैसे करें अप्लाई।

Sat, 21 March 2026 05:14 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
E-Passport: ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन, जान लें कंप्लीट प्रोसेस

भारत से बाहर यानी दूसरे देश जाना है तो पासपोर्ट का होना जरूरी है। इंडिया में ईलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट की सुविधा शुरू हो चुकी है। जिसमे साधारण सी दिखने वाली बुकलेट में एक चिप एम्बेड होती है। जो फ्लाइट से दूसरे देशों में ट्रैवल करने वाले लोगों की सुविधा, सिक्योरिटी और चेकिंग स्पीड को बढ़ाती है। इंडिया में अब जो भी पासपोर्ट जारी हो रहे वो सारे ई पासपोर्ट ही हैं। इस तरह से धीरे-धीरे पुराने पासपोर्ट की जगह ई पासपोर्ट ले लेंगे। अब सवाल उठता है कि इन ईलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट के लिए अप्लाई कैसे किया जाए। तो बता दें कि इसे अप्लाई करने का प्रोसेस काफी कुछ पुराने पासपोर्ट अप्लाई करने के तरीके जैसा ही है।

बस इसमे रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना एम्बेड जो इस पासपोर्ट को खास बनाती है जो इमीग्रेशन काउंटर पर ज्यादा तेजी से और विश्वसनीय तरीके से काम करेगी और इसमे मौजूद बायोमेट्रिक डेटा आसानी से पढ़ा जा सकता है।

ईलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

कोई भी भारतीय नागरिक जो रेगुलर पासपोर्ट के लिए इलिजिबल है वो इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट के लिए भी अप्लाई कर सकता है। भारत के ज्यादातर शहरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में इसे अप्लाई कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे ज्यादा साफ-सुथरे हैं भारत के ये 5 गांव, क्या आप जानते हैं इनके नाम

ई पासपोर्ट अप्लाई करने के स्टेप

1- सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल में रजिस्टर करें या लॉग इन करें

2- अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट / री-इश्यू पर सेलेक्ट करें और ऑनलाइन फॉर्म को कंप्लीट भर दें।

3- ऑनलाइन फीस जमा करें और पास के लोकल पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में अप्वाइनमेंट शेड्यूल करें।

4- अप्वाइनमेंट वाले दिन सेंटर पर ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स, बायोमेट्रिक डेया जैसे फोटो, फिंगरफ्रिंट्स दें।

5- अपने डेटा को अप्रूव होने और प्रोसेस होने का इंतजार करें। एक बार आपका डेटा अप्रूव हो जाएगा तो रजिस्टर्ड एड्रेस पर ई पासपोर्ट डिलीवर कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 लाख रुपये में पूरा हो सकता है विदेश यात्रा का सपना, इन देशों की कर लें सैर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।