देहरादून के पास बसे इस सुंदर हिल स्टेशन पर नहीं जा सकते विदेशी टूरिस्ट, भारतीयों को भी मानने पड़ेंगे ये नियम! India most beautiful Hill Station Chakrata are not allowed to enter Foreign tourist and some rules for indians also, Travel news in Hindi - Hindustan
More

देहरादून के पास बसे इस सुंदर हिल स्टेशन पर नहीं जा सकते विदेशी टूरिस्ट, भारतीयों को भी मानने पड़ेंगे ये नियम!

भारत के सुंदर राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 3 घंटे की दूरी पर बसा है खूबसूरत हिल स्टेशन। इस हिल स्टेशन पर सिर्फ भारतीय घूमने जा सकते हैं, यहां पर विदेशी पर्यटकों का जाना मना है। चलिए इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं। 

Mon, 12 Jan 2026 01:58 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
देहरादून के पास बसे इस सुंदर हिल स्टेशन पर नहीं जा सकते विदेशी टूरिस्ट, भारतीयों को भी मानने पड़ेंगे ये नियम!

भारत बड़ा खूबसूरत देश है, जहां पर देखने और घूमने के लिए काफी कुछ है। भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन मौजूद हैं, जो अपनी सुंदरता, शांति, सुकून और ऐतिहासिक वजहों के कारण मशहूर है। भारत का खूबसूरत राज्य उत्तराखंड अपने अंदर कई खूबसूरत हिल स्टेशनों को समेटे हुए हैं, जहां लोग छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 3 घंटे की दूरी पर एक सुंदर हिल स्टेशन बसा हुआ है, जहां कई भारतीय घूमने जाते हैं लेकिन इस हिल स्टेशन पर विदेशी पर्यटकों का आना मना है और खासतौर पर रात में रुकना तो अपराध माना जाता है। चलिए बताते हैं ये हिल स्टेशन कौन सा है और क्यों यहां पर विदेशियों का आना मना है।

कौन सा हिल स्टेशन

हम जिस सुंदर हिल स्टेशन के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम है चकराता। जी हां, चकराता का नाम आपने खूब सुना होगा। देहरादून शहर में बसा एक छोटा सा नगर है चकराता। शहर से इसकी दूरी करीब 295 किमी है और कार से जाने में 3 घंटे का समय लगता है। चकराता घूमने जाने के लिए आपको देहरादून तक जाना होगा और उसके बाद आप वहां से कैब या टैक्सी बुक करके पहुंच सकते हैं।

क्यों विदेशी पर्यटक हैं बैन

चकराता एक कैंटोनमेंट एरिया है, जहां पर कई आर्मी कैंप और सेनाओं के ठिकाने बने हुए हैं। चकराता काफी ऊंचाई पर बसा है और यहां पर कई खुफिया एजेंसियां भी हैं। खास बात ये भी है कि चकराता भारत-चीन सीमा के करीब में भी है, इसलिए जगह की सुरक्षा को देखते हुए यहां पर विदेशी पर्यटकों का आना मना है। चकराता में एंट्री करते समय सभी पर्यटकों की आईडी प्रूफ चेक की जाती है और किसी भी तरह का शक होने पर सैनिक उन्हें वही रोक सकते हैं। चकराता में कई जगहों पर आर्मी के बैरिकेडिंग लगे हुए हैं। यहां पर कोई भी विदेशी पर्यटक सिर्फ तभी एंट्री ले सकता है, जब उसके पास गृह मंत्रालय की अनुमति हो। लेकिन किसी भी विदेशी टूरिस्ट को चकराता में रात गुजारने की परमिशन नहीं दी जाती है।

Hill Station Chakrata

भारतीयों के लिए भी नियम

चकराता में कई जगहों पर आपको बोर्ड पर लिखा मिलेगा कि यहां पर फोटो-वीडियो बनाना मना है। अगर आप इस आदेश का उल्लंघन करते हैं, तो सेना के अधिकारी आपको शक की नजर से देख सकते हैं। आपकी आईडी प्रूफ की जांच हो सकती है और पूछताछ भी की जा सकती है। आर्मी कैंप और एरिया होने की वजह से किसी भी तरह की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से वह लीक हो सकती है और दुश्मन देश के हाथ लग सकती है। इस वजह से चकराता में कई नियम-कानून बनाए गए हैं, जिन्हें वहां जाने वाले लोग फॉलो करते हैं।

ट्रैवल टिप्स

चकराता में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं लेकिन रात में यहां सड़कों पर घूमना मना है। साथ ही यहां पर रिजॉर्ट और होटल काफी कम है, ऐसे में आप पहले से बुकिंग करके ही ट्रैवल पर निकलें। यहां की सड़कें काफी घुमावदार है, इन पर रात में कार से चलना काफी रिस्की हो सकता है। चकराता पूरी तरह से पहाड़ी इलाका है।

कहां-कहां घूमें

चकराता जाएं, तो टाइगर फॉल देखना बिल्कुल न भूलें। ऊंचे पहाड़ से गिरता झरना देखना किसी सुकून के पल को जीने से जरा भी कम नहीं लगता। मोइला टॉप हिमालयी रेंज, चिल्मिरी नेक सनसेट प्वॉइंट, हॉर्टिकल्चर गार्डन जैसी जगहों पर आप घूमने जा सकते हैं। यहां पर नदी, पहाड़, झरने, जंगल सबकुछ देखने को मिलेंगे। अगर आप चकराता घूमने के लिए 5 दिन का प्लान कर रहे हैं, तो 7 से 10 हजार रुपये की ट्रिप प्रति व्यक्ति का खर्चा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए कैसे बुक करें टिकट? जानें पूरा तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।