भारत के सबसे साफ-सुथरे गांव में होती है इन 5 की गिनती, एक बार जरूर देख लें
5 Cleanest village in India: भारत के शहर भले ही प्रदूषण और गंदगी से जूझ रहे हों लेकिन कुछ गांव ऐसे है जो अपनी सफाई के लिए जाने जाते हैं। इन 5 गावों में से एक को पूरे एशिया में सबसे साफ गांव माना जाता है। जानें कौन से हैं ये गांव।

भारत में देखने के लिए बेहद सुंदर नजारे हैं। लेकिन साफ-सफाई के नाम पर अक्सर यहां के शहर पीछे रह जाते हैं। लेकिन कुछ गांव ऐसे हैं जिन्हें इंडिया के सबसे क्लीन विलेज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। जिनमे से एक को एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव माना जाता है। तो अगर आप हरियाली और सफाई पसंद करते हैं तो एक बार इन गांव की सैर जरूर कर लें।
मौलिन्नौंग
मेघालय का ये छोटा सा गांव मौलिन्नौंग एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव के रूप में जाना जाता है। यहां की चमचमाती साफ-सुथरी सड़कें स्थानीय लोगों की मेहनत का नतीजा है। इस गांव में बांस के कूड़ेदान होते हैं और हर रोज लोग रास्ते की सफाई करते हैं। यहां पर प्लास्टिक पर बैन है और पूरे रास्ते में फूलों की क्यारी लगी है। इस गांव में पेड़ की जड़ों से बना ब्रिज है।
कोनोमा
नागालैंड की पहाड़ियों में बसा छोटा सा गांव है कोनोमा, जिसे ग्रीन विलेज के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव के लोग जंगल और जंगली-जानवरों की सुरक्षा करते हैं और रास्तों को बेहद साफ-सुथरा रखते हैं। ऑर्गेनिक फार्मिंग और कूड़े के मैनजेमंट का काम इस गांव के लोग शानदार तरीके से करते हैं। सुंदर नजारे और साफ-सफाई के साथ कोनोमा गांव बेहद खूबसूरत माना जाता है।
पंसारी
गुजरात का ये गांव मॉडर्न टेक्निक के साथ पारंपरिक दिक्कतों को सॉल्व करने का काम करता है। वाईफाई, सोलर स्ट्रीटलाइट के साथ इस गांव में कूड़े और पानी का अच्छा मैनेजमेंट किया जाता है।
शनि श्रंग्वेरपुर गांव
महाराष्ट्र का ये गांव शनि देव को समर्पित है। और यहां के घरों में लोग दरवाजे नहीं बंद करते। साफ-सफाई के साथ सड़कों पर कूड़े गंदगी को लोग दूर रखते हैं। दूर-दूर से आने वाले टूरिस्ट और गांव वालों के लिए यहां आना बेहद सुखद अनुभव होता है।
हर्मल गांव
हिमाचल प्रदेश का ये गांव अपनी साफ-सुथरी आबोहवा के साथ सुंदरता को बनाकर रखने में आगे है। हरे-भरे लहलहाते खेत ऑर्गेनिक खेती का नतीजा हैं। जिसे देखने का मन होता है। कूड़े के मैनेजमेंट से लेकर सड़कों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन