ट्रैवल करते समय 10 स्मार्ट टिप्स हमेशा रखें याद, पैसे और समय दोनों बचेंगे, ट्रिप बनेगी यादगार 10 smart tips for travelling you must remember for time and money saving, Travel news in Hindi - Hindustan
More

ट्रैवल करते समय 10 स्मार्ट टिप्स हमेशा रखें याद, पैसे और समय दोनों बचेंगे, ट्रिप बनेगी यादगार

यात्रा करते समय पैसा और टाइम बचाने के लिए लोग काफी प्लानिंग करते हैं। लेकिन ट्रैवलिंग के दौरान आपको प्लानिंग के साथ कुछ टिप्स की भी जरूरत है। चलिए आज आपको ट्रैवल के कुछ स्मार्ट टिप्स बताते हैं।

Mon, 9 Feb 2026 03:44 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रैवल करते समय 10 स्मार्ट टिप्स हमेशा रखें याद, पैसे और समय दोनों बचेंगे, ट्रिप बनेगी यादगार

सफर करना सभी को अच्छा लगता है और किसी भी जगह पर घूमना और वहां यादें बनाना लोगों की हॉबी भी होती है। लेकिन कई बार ट्रैवल करते समय कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, तो पूरे ट्रिप का मजा खराब कर देती हैं। कई बार बजट पर फर्क पड़ जाता है, तो कभी कोई कीमती चीज खो जाती है या फिर अनजाने रास्तों के कारण समय की बर्बादी। अगर आप भी ऐसी चीजें ट्रैवलिंग के दौरान फेस कर चुके हैं, तो ट्रैवल के कुछ स्मार्ट टिप्स जरूर याद कर लें। इन टिप्स को फॉलो कर आप ट्रिप का मजा ले सकते हैं और समय-पैसा दोनों बचेंगे।

क्या है स्मार्ट ट्रैवल टिप्स-

1- पैकिंग- जरूरत से ज्यादा सामान रखना आपके लिए भारी हो सकता है। ऐसे में पूरी ट्रिप पर आप बैग ही ढोते रहेंगे। सिर्फ वही चीजें रखें, जो आपको पहननी है। ऐसे में आप 1 दिन के हिसाब से 1 जोड़ी कपड़ा रखें और 1 पेयर एक्स्ट्रा रखें किसी इमरजेंसी के लिए।

2- डॉक्यूमेंट्स- विदेश यात्रा कर रहे हैं, तो डॉक्यूमेंट्स ओरिजिनल कभी साथ न रखें। इसके अलावा अपने पासपोर्ट की फोटो कॉपी कराएं। इससे अगर आपका पासपोर्ट खो गया, तब भी आसानी से मिल जाएगा।

3- बजट- अगर 3 दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो उसके हिसाब से बजट बनाएं और हजार-दो हजार रुपये ज्यादा रखें। ऐसा करने से आप अपने बजट में ट्रिप कर पाएंगे। पैसे कैश में न रखें, आप ऑनलाइन रख सकते हैं या फिर कैश को काफी संभाल कर रखें।

4- ऑफ सीजन- अगर आप ऑफ सीजन में ट्रिप प्लान करते हैं, तो पैसे कम लगेंगे और मजा ज्यादा आएगा। सीजन के समय भीड़ रहती है और पैसे भी ज्यादा लगते हैं।

5- फ्लाइट बुकिंग- आपके पास जितने भी कूपन, ऑफर है उन्हें अप्लाई करते हुए फ्लाइट टिकट बुक करें। इसके अलावा अगर ट्रिप प्लान पहले से है, तो बुकिंग जल्दी करने की कोशिश करें।

6- एयरपोर्ट रूल्स- कई बार आपके लेट एयरपोर्ट पहुंचने पर फ्लाइट मिस हो सकती है। ऐसे में आप ऑनलाइन वेब चेकइन करें। ई-टिकट से फ्लाइट ट्रैक करते रहें और पूरी जानकारी के लिए ऐप डाउनलोड कर लें।

7- गूगल ट्रांसलेट- अगर आप किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं, जहां की भाषा आपको नहीं आती। तो किसी गूगल ट्रांसलेटर ऐप का इस्तेमाल करें। इससे आप वहां की स्थानीय भाषा समझकर बात कर सकते हैं।

travel influencer

8- रूट समझ लें- कही भी जाने से पहले वहां का पूरा रूट प्लान जरूर समझ लें। कई बार होता है कि बिना रूट के जाने से आप खो सकते हैं। ऐसे रास्ता खोजने में समय बर्बाद होता है। इसलिए पहले ही रूट की जानकारी रखें और इसे लिखकर नोट करें।

9- होटल- जहां भी जा रहे हैं वहां के अच्छे होटल के बारे में पहले ही पता कर लें और बुकिंग के लिए बात करें। अचानक से होटल बुकिंग में पैसे ज्यादा लगते हैं। मन मुताबिक कमरा भी नहीं मिलता।

10- स्नैक्स- सफर कैसे भी कर रहे हो, कुछ चीजें खाने-पीने की साथ में रखें। इससे रास्ते में महंगा स्नैक्स नहीं लेना पड़ेगा और आप अचानक भूख लगने पर खा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के इस शहर को कहा जाता है 'केले का शहर', जानें वजह
ये भी पढ़ें:ये हैं भारत के 5 सबसे सुंदर गांव, इनकी खूबसूरती देख भूल जाएंगे विदेश
ये भी पढ़ें:भारत का वो शहर, जिसे कहा जाता है 'मिठाइयों की राजधानी'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।