5 हजार साल पुराना है दिल्ली में बना ये मंदिर, भगवान कृष्ण की बहन की होती है पूजा
Yogmaya Mandir In Mehrauli: दिल्ली के मैहरौली में करीब 5 हजार साल पुराना मंदिर है। जो लोकल लोगों के बीच पॉपुलर है और श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की बहन योग माया की पूजा होती है।

दिल्ली केवल पुराने ऐतिहासिक इमारतों और राजधानी के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यहां पर बने मंदिरों का इतिहास भी सदियों पुराना है। ऐसा ही एक मंदिर है योगमाया मंदिर। जिसे भगवान कृष्ण की बहन के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है और यहां पर दर्शन के लिए स्थानीय लोग रोजाना आते हैं। हालांकि ये मंदिर ज्यादा पॉपुलर नहीं है। लेकिन इस मंदिर को लेकर पौराणिक मान्यताएं हैं।
कौन है योगमाया
योगमाया भगवान कृष्ण की बहन हैं। जिनका जन्म मां यशोदा के गर्भ से हुआ था और उन्हें वासुदेव ने भगवान कृष्ण के स्थान पर देवकी के बगल में लिटा दिया था। कारागार में जब कंस उस नवजात बालिका को उठाकर मारने के लिए पत्थर पर पटकता है तो वो हाथ से छिटक कर आकाश में उड़ जाती हैं और कंस की मृत्यु की भविष्यवाणी करती हैं। योगमाया देवी की पूजा अन्य मंदिरों में भी की जाती है। जिनकी काफी गहरी मान्यता है। देवी योगमाया को लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है।
कहां बना है मंदिर
दिल्ली के मैहरौली में कुतुबमीनार से करीब 3 किमी की दूरी पर योगमाया मंदिर बना है। ये मंदिर बेहद सादगीभरा है और यहां वास्तुकला के मामले में ज्यादा खास नही है। लेकिन इस मंदिर में शांति के साथ सुकून मिलता है। यहां योगमाया के दर्शन के लिए लोकल लोग रोजाना आते हैं।
पुराना है इतिहास
इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से है। जिसे पांडवों ने युद्ध खत्म होने के बाद बनवाया था। जिसे फारसी शासकों ने नुकसान पहुंचाया था। लेकिन ये मंदिर करीब 5 हजार साल से यूं ही खड़ा है।
कैसे पहुंचे योगमाया मंदिर
इस मंदिर तक पहुंचना बहुत मुश्किल नही है। आपको कुतुबमीनर मेट्रो स्टेशन तक जाना है। जहां से किसी ई रिक्शा की मदद से 3 किमी चलकर पहुंचा जा सकता है। अपनी गाड़ी से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यहां पार्किंग की व्यवस्था है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन