अलग-अलग एक्टिविटीज करने में आता है मजा? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख Do visit these 5 places in India To enjoy Different adventure activities, Travel news in Hindi - Hindustan
More

अलग-अलग एक्टिविटीज करने में आता है मजा? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख

  • कुछ लोग घूमने फिरने के लिए सिर्फ इसलिए जाते हैं ताकी वह अलग-अलग ऐड्वेंतर एक्टिविटीज का मज ले के। यहां प भारत की उन 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप मजेदार एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

Mon, 10 March 2025 10:39 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
अलग-अलग एक्टिविटीज करने में आता है मजा? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख

घूमना-फिरना सभी को अच्छा लगा है। लेकिन कुछ घुमक्कड़ ऐसे हैं जो सिर्फ उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां वह ऐडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सके। भारत में घूमने फिरने की कई जगह हैं और कुछ ऐडवेंचर के शौकीनों को खूब पसंद आएंगी। इन जगहों पर दोस्तों, परिवार वालों और पार्टनर के साथ जा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐडवेंचर एक्टिविटी के लिए फेमस जगहों के बारे में।

1) ऋषिकेश

हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश अपने आध्यात्मिक माहौल और साहसिक एक्टिविटी के लिए फेमस है। यह योग और ध्यान का एक प्रमुख केंद्र है और साहसिक गतिविधियों का केंद्र भी है। यहां पर आप गंगा नदी में मजेदार राफ्टिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग स्पॉट भी है। यहां आप सुंदर जगहों पर कैंपिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

2) मनाली

हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत शहर मनाली, गर्मियों और सर्दियों दोनों में ऐडवेंचर एक्टिविटी के लिए फेमस डेस्टिनेशन है। ऊंची चोटियों और घने जंगलों से घिरे इस शहर में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा सोलंग घाटी पर पैराग्लाइडिंग करते हुए हिमालय के लुभावने नजारों का मजा भी लिया जा सकता है।

3) गोवा

गोवा अपने खूबसूरत बीचेस और नाइटलाइफ के लिए फेमस है, इसके अलावा यहां भी आप कुछ मजेदार ऐडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज को एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा पैरासेलिंग और जेट स्कीइंग भी गोवा में की जा सकती है।

4) जैसलमेर

थार रेगिस्तान के बीचोबीच बसा जैसलमेर एक ऐसी जगह है जहां पर आप बेहतरीन नजारों के साथ एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। यह सुनहरा शहर अपने किलों और रेत के टीलों के लिए जाना जाता है। ऊंट सफारी पर थार रेगिस्तान के विशाल टीलों का मजा लें। इसके अलावा डेजर्ट सफारी और डेजर्ट कैंपिंग भी यहां कर सकते हैं।

5) लद्दाख

भारत के सबसे उत्तरी क्षेत्र में बसा लद्दाख ऐडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट है। ये जगह अपने शानदार नजारों, ऊंचे पहाड़ों और शांत मठों के लिए मशहूर है। यहां पर आप ट्रेकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मोटरबाइकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर मिल रही 4 छुट्टियों में घूमने का उठाएं लुत्फ, ये जगह रहेंगी बेस्ट
ये भी पढ़ें:गर्ल गैंग के साथ बनाएं इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान, ट्रिप होगा यादगार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।