गर्ल गैंग के साथ बनाएं इन 5 जगहों में से एक पर घूमने का प्लान, फुलऑन मस्‍ती से ट्रिप होगा यादगार Happy Womens Day 2025 Beautiful 5 destination for womens group trip, Travel news in Hindi - Hindustan
More

गर्ल गैंग के साथ बनाएं इन 5 जगहों में से एक पर घूमने का प्लान, फुलऑन मस्‍ती से ट्रिप होगा यादगार

  • इस महिला दिवस पर अपनी महिला गैंग के साथ अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रही हैं। तो हम आपको कुछ घूमने की जगहों के बारे में बता रहे हैं। इन जगहों पर आप अपने ग्रुप के साथ फुलऑन मस्‍ती कर सकती हैं। देखिए, 5 बेस्ट प्लेसिस-

Tue, 4 March 2025 11:10 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्ल गैंग के साथ बनाएं इन 5 जगहों में से एक पर घूमने का प्लान, फुलऑन मस्‍ती से ट्रिप होगा यादगार

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। हालांकि, लड़कों के मुताबक लड़कियां घूमने फिरने का प्लान कम ही बनाती हैं। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। इस खास मौके पर आप अपनी फीमेल गैंग के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने के लिए जा सकती हैं। यहां हम 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप अपनी गर्ल गैंग से साथ जा सकती हैं और फुलऑन एंजॉय कर सकती हैं।

1) गोवा

गोवा अपने बीचेस, नाइटलाइफ और शांत वातावरण के लिए फेमस है। मार्च का महीना इस जगह को घूमने के लिए अच्छा है। इस महीने में दिन समय धूप ज्यादा हो सकती है लेकिन रात का मौसम अच्छा होता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती से भरी छुट्टियां बिताने के लिए ये अच्छी जगह है।

2) ऋषिकेश

ऋषिकेश भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखंड में गंगा नदी के किनारे हिमालय की तलहटी में बसा एक शहर है। यह शहर योग और ध्यान की प्रेक्टिस के लिए फेमस है। ये जगह आध्यात्मिक साधकों और रोमांच के शौकीनों के लिए एकदम सही है।

3) जयपुर

भारत का गुलाबी शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित डेस्टिनेशन में से एक है और आप वीकेंड के लिए यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। जयपुर में बहुत सुंदर रिसॉर्ट हैं जहां पर आप सहेलियों के साथ फुल एजॉय कर सकते हैं।

4) मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली महिला दिवस पर गर्ल गैंग के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। मार्च के महीने में आप यहां फ्रेश स्नो का मजा ले सकते हैं।

5) हम्पी

हम्पी एक प्राचीन शहर है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। ये अपने खंडहरों, मंदिरों और स्मारकों के लिए फेमस है। अपनी महिला गैंग के साथ इस जगह को एक्सपलोर करने के लिए जाएं। ये जगह सोलो ट्रैवलिंग करने के लिए भी सेफ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर मिल रही 4 छुट्टियों में घूमने का उठाएं लुत्फ, ये जगह रहेंगी बेस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।