Delhi World Book Fair 2026: 10 जनवरी से शुरू होगा विश्व पुस्तक मेला, जानें कहां लगेगा और क्या होगी एंट्री फीस? Delhi World Book Fair 2026: Check date and time and where is place for fair all deets inside, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Delhi World Book Fair 2026: 10 जनवरी से शुरू होगा विश्व पुस्तक मेला, जानें कहां लगेगा और क्या होगी एंट्री फीस?

Delhi World Book Fair 2026: दिल्ली में 10 जनवरी से विश्व पुस्तक मेला लगने जा रहा है, जहां पर कई वीआईपी के पहुंचने की खबरें हैं। चलिए आपको इस मेले से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देते हैं, जैसे  कैसे पहुंचे, एंट्री फीस, कहां लगेगा और थीम क्या होगी।

Tue, 6 Jan 2026 10:37 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Delhi World Book Fair 2026: 10 जनवरी से शुरू होगा विश्व पुस्तक मेला, जानें कहां लगेगा और क्या होगी एंट्री फीस?

Delhi World Book Fair 2026: हर साल की तरह इस साल भी 10 जनवरी से दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में पुस्तकों का भंडार मिलेगा और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों और भाषाओं में किताबें भी मिलेंगी। खास बात ये है कि इस बार का पुस्तक मेला बिल्कुल अलग थीम पर रखा गया है और इसमें कई खास और विदेशी अतिथियों के पहुंचने की खबरें मिल रही हैं। चलिए आपको विश्व पुस्तल मेला की पूरी डिटेल्स देते हैं, कहां लग रहा है, एंट्री फीस क्या होगी, कैसे जाएं और कैसे स्टॉल्स लगेंगे।

एंट्री फीस

इस बार विश्व पुस्तल मेला की खासियत ये है कि इसमें कोई एंट्री फीस नहीं है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। पहली बार विश्व पुस्तल मेला में जाने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। सह मेला आयोजक भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) के साथ सहमति बना भारतीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने इसे निशुल्क रखने का फैसला किया है। इससे हर वर्ग का व्यक्ति इस मेले में पहुंच सकें और अपनी पसंद की किताब ले सकें।

कहां लगेगा

विश्व पुस्तल मेला इस साल भारत मंडपम में लग रहा है और इसमें खासतौर पर हॉल नंबर 2 से 6 तक में ये मेला लग रहा है। इसमें पहले आपको सभी किताबों के स्टॉल मिलेगें। इस साल बच्चों की किताबों और खेलकूद वाला स्टॉल अलग से लगाया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए कई मनोरंजक किताबें और कुछ कार्टून कैरेक्टर्स को रखा जाएगा।

थीम क्या है

विश्व पुस्तक मेला 2026 की थीम काफी अलग रखी गई है। मेले की थीम वायु, जल, थल सेना के इतिहास पर है, तो तीनों ही सेनाओं के प्रमुख भी मेले में पहुंचेंगे। 18 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में करीब 50 वीआईपी के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें भारतीय सेना से जुड़े लोग भी शिरकत करेंगे।

कल्चरल शो और लेखक

विश्व पुस्तक मेला में आप शाम के समय में कई कल्चरल शो भी देख सकते हैं। यहां पर नुक्कड़ नाटक, डांस जैसे शोज परफॉर्म किए जाएंगे। इसके अलावा आप यहां पर अपनी पसंद वाले लेखकों से भी मिल सकते हैं। हर दिन कोई अलग लेखक यहां शिरकत करेगा।

कैसे जाएं

आप कही भी रहते हो, वहां से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक पहुंच जाएं। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आप 10 मिनट पैदल चलकर भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा रिक्शा भी ले सकते हैं। कैब बुक कर डायरेक्ट भी जाने का ऑप्शन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के हरदोई में लगने वाला है नुमाइश मेला, यहां देखें रामलीला और जरूर खाएं सॉफ्टी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।