कंपकंपाती ठंड में भी गर्म रहती हैं भारत की ये जगहें, जनवरी-फरवरी में ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन 5 warm Indian destinations to visit in January and February, Travel news in Hindi - Hindustan
More

कंपकंपाती ठंड में भी गर्म रहती हैं भारत की ये जगहें, जनवरी-फरवरी में ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

जनवरी-फरवरी के महीने में ठंड भारत के कई शहरों में कड़कड़ाती हुई पड़ती है। कोहरा, सर्द हवाएं लोगों को तंग कर देती हैं और ऐसे में बाहर आना-जाना किसी सजा से कम नहीं लगता। लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां इस सीजन में भी गर्मी पड़ती है।

Mon, 19 Jan 2026 10:01 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपकंपाती ठंड में भी गर्म रहती हैं भारत की ये जगहें, जनवरी-फरवरी में ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

जनवरी-फरवरी में सर्दी का तगड़ा सितम रहता है, जो कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आता। कई लोग विंटर लवर होते हैं, तो वही कुछ लोगों को सर्दियों वाला सीजन अच्छा नहीं लगता। कंपकंपाती ठंड में बाहर काम पर जाना और कई लेयर्स में कपड़े पहनना लोगों को अच्छा नहीं लगता। अगर आप भी कड़कड़ाती ठंड से बचना चाहते हैं, तो भारत की कुछ जगहों पर छुट्टियां बिताने जा सकते हैं, जो सर्दी वाले सीजन में भी गर्म बनी रहती हैं। यहां का टेंपरेचर 25 डिग्री से ऊपर बना रहता है और यहां पर बिना शॉल और स्वेटर कैरी किए आप मजे से घूम सकते हैं।

भारत की कौन सी जगहें हैं गर्म-

1- गोवा

जनवरी-फरवरी में गोवा का मौसम काफी सुहावना बना रहता है। इस मौसम में गोवा घूमने के लिए लोग खूब जाते हैं और समुद्र के किनारे घंटों तक बैठे रहते हैं। गोवा का तापमान इस समय 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है। यही वजह कि लोग नए साल की पार्टी करने गोवा जाते हैं।

2- मुंबई

मुंबई भी हमेशा गर्म बनी रहती है। यहां पर आपको शॉल-स्वेटर पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जनवरी-फरवरी की ठंड से बचना चाहते हैं, तो मुंबई घूमने के लिए जाएं। मुंबई के मरीन ड्राइव या जुहू बीच के किनारे बैठकर मौसम का मजा लेना काफी आरामदायक होगा। इसके अलावा आप मुंबई की खूबसूरत जगहों और शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

mumbai

3- पुडुचेरी

दिसंबर-जनवरी-फरवरी में पुडुचेरी का मौसम भी काफी सुहावना रहता है। यहां पर 18 से 22 डिग्री तापमान बना रहता है, जिससे दिनभर मौसम आरामदायक रहता है। समुद्र इलाका होने के कारण सुबह-शाम थोड़ी सी ह्यूमिडिटी रहती है।

4- लक्षद्वीप

फैमिली वेकेशन पर घूमने का प्लान है, तो लक्षद्वीप जाएं। यहां का पानी और मौसम बिल्कुल साफ रहता है और हल्की गर्मी बनी रहती है। लक्षद्वीप में अगत्ती, बंगारम, कावरत्ती, मिनिकॉय और कदमत जैसे खूबसूरत द्वीप घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां पर घूमना हर किसी का सपना होता है, एक बार आप भी यहां जरूर जाएं।

5- गोकर्ण

कर्नाटक के गोकर्ण का टेंपरेचर भी 26 डिग्री बना रहता है और यहां पर भी आपको स्वेटर-जैकेट नहीं पहनना पड़ेगा। गोकर्ण में आप ओम बीच, कुडले बीच और गोकर्ण बीच घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कर सकते हैं और शॉपिंग-फूड का मजा लेना न भूलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैवल इन्फ्लुएंसर बनने के लिए क्या करें? कैसे कमाएं नाम और पैसा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।