दुनिया घूमकर भी कमा सकते हैं नाम और पैसा, जानें कैसे बनें सफल ट्रैवल इन्फ्लुएंसर
घूमने का शौक रखते हैं, तो इसे आप कमाई का जरिया भी बना सकते हैं। जी हां, नई जगहों पर घूमने-फिरने का पैशन है, तो ट्रैवल इन्फ्लुएंसर बन सकते हैं। चलिए बताते हैं इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें।

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और हर कोई खुद की वीडियो या ब्लॉगिंग करके पोस्ट करता रहता है। रील्स-पोस्ट पर आने वाले व्यूज और पेड प्रमोशन से लोग नाम और पैसा कमा रहे हैं। लेकिन किसी भी चीज का इन्फ्लुएंसर बनना इतना भी आसान नहीं है, इसके पीछे कड़ी मेहनत और कंसिस्टेंसी की जरूरत होती है। अगर आपको घूमना पसंद हैं, तो ट्रैवल इन्फ्लुएंसर बन सकते हैं। इसमें आप देश-दुनिया की सैर करें और अपना नाम बनाएं। लोगों को घूमना काफी पसंद है और कही भी घूमने जाने से पहले लोग उस जगह के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं। ऐसे में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर के वीडियो उनकी मदद करते हैं, उस जगह की पूरी जानकारी देने में। लेकिन ट्रैवल इन्फ्लुएंसर बनने के लिए क्या करना चाहिए, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए सब हम बताने जा रहे हैं।
कैसे बनें ट्रैवल इन्फ्लुएंसर
1- ट्रैवल इन्फ्लुएंसर बनने के लिए सबसे पहले आपको अपना नीचे (लक्ष्य) सेट करना होगा। मतलब आप क्या बाकि लोगों से हटकर पब्लिक को दे रहे हैं। कई ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने काम में परफेक्ट हैं। उनके बीच कुछ अलग करने के लिए आपको डिफरेंट सोचना पड़ेगा। जैसे आप किसी भी जगह की बारीक डिटेल्स को कवर करें, आइटनरी बताएं, ट्रिप कॉस्ट या किसी भी जगह के फेमस स्पॉट्स के बारे में। आप कोई भी एक चीज चुनकर उसी पर फोकस करते हुए वीडिया बनाना शुरू करें। इसके लिए आप अच्छे कैमरे वाला फोन या कैमरा लें। लैपल या वायरलेस माइक खरीद लें।
2- ट्रैवल इन्फ्लुएंसर बनने के साथ आपको फोटो-वीडियो भी अच्छी बनानी आनी चाहिए। इससे आप किसी भी जगह की सुंदर फोटोज खींचकर रील्स-पोस्ट में शेयर करें। कहते हैं तस्वीर सौ शब्दों के बराबर होती है। ऐसे में आपकी तस्वीर भी जगह की खूबसूरती को दिखाने और सामने वाले की आंखों पर छाने का काम कर सकती हैं।
3- सिर्फ अच्छी जगह और फोटो क्वालिटी से आप अच्छे ट्रैवल इन्फ्लुएंसर नहीं बन सकते। इसके लिए आपको परफेक्ट स्टोरीटेलिंग भी आनी चाहिए। आप उस जगह के बारे में क्या बता रहे हैं, कैसे बता रहे हैं, लोग उससे कनेक्ट कर रहे हैं या नहीं सबकुछ ध्यान में रखते हुए स्टोरी बतानी है।
4- अपनी वीडियो में सिर्फ जगह के बारे में ही नहीं बल्कि लोगों के काम की जानकारी भी दें, जैसे कहां रुक सकते हैं, कितना खर्चा, कहां खाएं। कई लोग इस तरह के कंटेंट के साथ कनेक्ट करते हैं और फिर बार-बार आपकी वीडियो देखेंगे।
5- हफ्ते में 3-4 रील्स, पोस्ट जरूर शेयर करें। इससे यूट्यूब-इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म व ऑडियंस आप से अच्छे से कनेक्ट कर लेगी। इसके साथ SEO का ध्यान रखें। जैसे इंस्टा-फेसबुक-यूट्यूब पर हैशटैक क्या यूज करने हैं और डिस्क्रिप्शन कैसा होना चाहिए।
6- जब आपकी वीडियो लोगों तक पहुंचने लगेगी, तब आपको की ब्रांड्स पेड प्रमोशन के लिए भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको पैसे भी मिलेंगे। इसके अलावा कही भी जाने पर कुछ जगहों पर आपको फ्री होटल और फूड मिल सकता है। बस आपको मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहना है और वीडियो बनाने हैं। कई बार लोगों को सालभर बाद अच्छा रिजल्ट मिलता है और कुछ लोगों को महीने भर में ही। ये आपकी लगन और काम पर निर्भर करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन