जोधपुर में घूमने की ये 5 जगह हैं फेमस, वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं लोग 5 famous places to visit in Jodhpur, Travel news in Hindi - Hindustan
More

जोधपुर में घूमने की ये 5 जगह हैं फेमस, वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं लोग

  • घूमने फिरने के लिहाज से लोग हमेशा नई जगहों की तलाश में रहते हैं। बात जब राजस्थान घूमने की आती है तो सिर्फ 2-4 शहरों के नाम ही जुबां पर आते हैं, लेकिन क्या आप कभी जोधपुर गए हैं? यहां हम बता रहे हैं जोधपुर की 5 फेमस जगहों के बारे में।

Tue, 11 March 2025 10:10 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
जोधपुर में घूमने की ये 5 जगह हैं फेमस, वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं लोग

राजस्थान घूमने की बात आती है तो लोगों को वही 2-3 जगहों का नाम याद आता है। जबकि राजस्थान में घूमने के लिए कई जगह हैं। राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जोधपुर घूमने फिरने के लिहाज से काफी अच्छा है। यहां तेज चमकते सूर्य वाले मौसम के कारण इसे 'सूर्य नगरी' भी कहा जाता है। यहां घूमने के लिए अनेक ऐसी जगह स्थान हैं जो शहर के शाही इतिहास और संस्कृति से जुड़ी हैं। यहां हम आपको जोधपुर में घूमने की फेमस जगहों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-

1) मेहरानगढ़ फोर्ट

मेहरानगढ़ को मेहरान किला के नाम से भी जाना जाता है। इसे राव जोधा द्वारा 1459 में जोधपुर में बनवाया गया था, यह देश के सबसे बड़े किलों में से एक है। यह 410 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर बसा है और बड़ी-बड़ी दीवारों से सुरक्षित है।

2) बालसमंद झील

बालसमंद झील 12वीं शताब्दी में बनी एक कृत्रिम झील है।हालांकि, अब एक हेरिटेज रिसॉर्ट का हिस्सा है। झील यहां से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर है। ये झील अब जोधपुर के अंदर और बाहर लोगों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 1 किमी लंबी झील अब एक फेमस पिकनिक स्पॉट बन गई है। झील का किनारा बहुत अच्छा है और डूबते सूरज को देखने के लिए एकदम सही है।

3) मंडोर गार्डन

मंडोर गार्डन जोधपुर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मंडोर गार्डेंन में बहुत सारे फलदार पेड़ भी लगाये गए हैं। उद्यान में अभी भी 6 वीं शताब्दी से कुछ अच्छी तरह से इकठ्ठा की गयी संरचनाएं भी हैं , जिन्हें आप देख सकते हैं और साथ ही अगर आप राजपूत साम्राज्य के इतिहास को जानना चाहते हैं तो यह एक बहुत ही सही जगह है

4) घंटा घर

राजस्थान के जोधपुर में घंटा घर, भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान बनाई गई एक इमारत है। इसका निर्माण 19वीं शताब्दी में महाराजा सरदार सिंह ने करवाया था। घंटाघर पर्यटकों के लिए हमेशा खुला रहता है, और आप इसके ऊपर तक चढ़ सकते हैं

5) महामंदिर

जोधपुर शहर के केंद्र से लगभग 2 किमी दूर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और अपनी जटिल नक्काशी के लिए फेमस है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलग-अलग एक्टिविटीज करने में आता है मजा? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।