Hanuman Temple: बजरंग बली के फेमस टेंपल, 2 का तो रामायण काल से है कनेक्शन 10 most famous hanuman temple from all over india devotees have faith hanuman jayanti 2026, Travel news in Hindi - Hindustan
More

Hanuman Temple: बजरंग बली के फेमस टेंपल, 2 का तो रामायण काल से है कनेक्शन

Famous Hanuman Temple: हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों में बजरंग बली की पूजा-अर्चना होती है और भक्तों की लंबी लाइन लगती है। भारत में एक नहीं कई फेमस हनुमान टेंपल हैं। कुछ का इतिहास तो रामायण काल से भी जुड़ा हुआ है। 

Thu, 2 April 2026 01:51 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Temple: बजरंग बली के फेमस टेंपल, 2 का तो रामायण काल से है कनेक्शन

हनुमान जयंती के मौके पर भक्त मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। लेकिन कुछ मंदिर बेहद फेमस हैं और इन मंदिरों की मान्यता भी काफी पुरानी है। माता अंजनी के पुत्र हनुमान को अमर होने का वरदान है। इसलिए दुखों और कष्टों को दूर करने के लिए लोग मंदिरों में भगवान से अर्जी लगाने जाते हैं। इंडिया में वैसे तो बजरंग बली के कई मंदिर हैं जो फेमस है लेकिन कुछ मंदिरों की मान्यता काफी ज्यादा है। और, इनमे से कुछ को रामायण काल का भी माना जाता है। जानें ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में....

संकट मोचन हनुमान मंदिर

वाराणसी में काशी विश्वनाथ के मंदिर के साथ ही एक और मंदिर का इतिहास पुराना है। वो है संकट मोचन हनुमान मंदिर, जहां पर हनुमान के अनोखे रूप के दर्शन होते हैं। बड़े से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। माना जाता है कि इस मंदिर को गोस्वामी तुलसी दास जी ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था। यहां दर्शन करने वालों के सारे कष्ट भगवान खत्म करते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर हर साल यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है।

जाखू टेंपल, शिमला

शिमला की पहाड़ियों पर बना जाखू टेंपल हनुमान जी का फेमस टेंपल है। यहां पर 108 फिट ऊंची प्रतिमा भी लगाई गई है। वहीं मान्यता है इस मंदिर में बजरंग बली राम-रावण के बीच हो रहे युद्ध में जब लक्ष्मण को शक्ति बाण लगा था तो संजीवनी बूटी लाते वक्त हनुमान ने इस पहाड़ी की चोटी पर आराम किया था।

महावीर मंदिर

पटना, बिहार में बना महावीर मंदिर भी हनुमान जी के फेमस टेंपल में से एक है। जिसे 1730 में स्वामी बालानंद ने बनवाया था।

बाल हनुमान टेंपल

गुजरात के जामनगर में लखोटा लेक के किनारे बना है बाल हनुमान जी का मंदिर। जिसे प्रेम भूषण महाराज ने 1963-64 में बनवाया था। यहां पर भगवान राम, लक्षण, सीता के साथ हनुमान जी की मूर्ति है।

प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर

प्रयागराज में गंगा नदी के किनारे हनुमान जी की लेटी स्वरूप में मूर्ति है। जो पूरे 20 फिट लंबी और 8 फिट चौड़ी है। इस मंदिर को लेटे वाले हनुमान के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर का इतिहास भी रामायण काल से जुड़ा है। हर साल गंगा का जल मंदिर में प्रवेश कर मूर्ति को स्नान कराता है। जिसे यहां के लोग शुभ मानते हैं।

अयोध्या का हनुमानगढ़ी टेंपल

श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में हनुमान जी का टेंपल काफी पुराना है। इस मंदिर की स्थापना लगभग 300 साल पहले स्वामी अभ्यारामदास जी ने की थी। मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने से संतान प्राप्ति के योग जल्दी बनते हैं।

सालासार हनुमान मंदिर, राजस्थान

राजस्थान के चुरू जिले में सालासार गांव में सालासार बालाजी का मंदिर है। इस मंदिर में पूजी जाने वाली मूर्ति के दाढ़ी और मूंछे हैं। कहा जाता है कि ये प्रतिमा एक किसान को खेत में मिली। जिसे सोने के सिंहासन पर स्थापित कर पूजा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजरंगबली को लगाएं अपने हाथों से बनाकर इन 7 चीजों का भोग, मिनटों में बन जाएगी

हनुमान धारा, चित्रकूट

हनुमान जी के प्राचीन और सिद्ध मंदिरों में से एक है चित्रकूट का हनुमान धारा मंदिर। जहां पर मूर्ति के ठीक ऊपर दो कुंड है, जो हमेशा भरे रहते हैं और उनमे से पानी बहता है। ये जलधारा चूंकि मूर्ति के ऊपर से गिरता है इसलिए इसे हनुमान धारा के नाम से जानते हैं।

बालाजी हनुमान मंदिर

राजस्थान के मेहंदीपुर में बना हनुमान जी का ये मंदिर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर भूत, प्रेत और ऊपरी बाधाओं से छुटकारे के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं और यहां का दृश्य काफी अलग होता है। मंदिर का इतिहास करीब 1 हजार साल पुराना है। मान्यता है कि चट्टान पर हनुमान जी की आकृति स्वयं ही उभर आई, जिसे हनुमान स्वरूप मानकर पूजा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन मंदिरों का प्रसाद घर ले जाने की है मनाही, क्या आप जानते हैं कारण?

डुल्या मारुति, पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में गणेशपेठ में बना ये मंदिर काफी फेमस है। मंदिर में हनुमान की मूर्ति काले पत्थर पर बनी है। जिसका इतिहास 350 साल पुराना है। इस मूर्ति की स्थापना श्रीसमर्थ रामदास स्वामी ने की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।