हेल्दी रिलेशन: 7-7-7 रूल क्या है? कपल्स के लिए खुशहाल रिश्ते का आसान फॉर्मूला What is the 7-7-7 Rule for Couples A Simple Formula for a Healthy Relationship, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

हेल्दी रिलेशन: 7-7-7 रूल क्या है? कपल्स के लिए खुशहाल रिश्ते का आसान फॉर्मूला

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को समय देना मुश्किल हो गया है। ऐसे में 7-7-7 रूल कपल्स के लिए एक आसान तरीका है जो प्यार, कनेक्शन और रोमांस को बनाए रखने में मदद करता है।

Fri, 13 Feb 2026 12:49 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
हेल्दी रिलेशन: 7-7-7 रूल क्या है? कपल्स के लिए खुशहाल रिश्ते का आसान फॉर्मूला

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में रिश्तों के लिए समय निकालना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। काम का दबाव, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां धीरे-धीरे कपल्स के बीच दूरी पैदा कर देती हैं। प्यार होने के बावजूद बातचीत कम होने लगती है और रिश्ता एक रूटीन जैसा महसूस होने लगता है। ऐसे में 7-7-7 रूल एक सरल लेकिन असरदार रिलेशनशिप फॉर्मूला के रूप में सामने आता है। यह रूल कपल्स को नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की याद दिलाता है- चाहे वह छोटी डेट हो, छोटा ट्रिप या एक लंबी छुट्टी। यही निरंतरता रिश्ते को मजबूत, खुशहाल और लंबे समय तक जीवंत बनाए रखती है।

7-7-7 रूल क्या है?

इस रिलेशनशिप रूल के तीन हिस्से हैं- हर 7 दिन, 7 हफ्ते और 7 महीने में साथ कुछ खास करना।

  1. हर 7 दिन में एक डेट
  • हर सात दिन में एक डेट का मतलब है- बिना फोन, बिना काम और बिना किसी बाहरी तनाव के सिर्फ एक-दूसरे पर ध्यान देना। यह डेट जरूरी नहीं कि महंगी हो।
  • साथ टहलना, घर पर मूवी नाइट, कॉफी या चाय डेट, खुलकर बातें करना- यह आदत कपल्स को रोजमर्रा की थकान से बाहर निकालकर एक-दूसरे से इमोशनली जुड़ने में मदद करती है और रिश्ते को रूटीन बनने से बचाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानें क्यों कुछ कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे बन जाता है तनाव की वजह

2. हर 7 हफ्ते में एक नाइट आउट

  • हर सात हफ्तों में एक रात घर से बाहर बिताना रिश्ते में नया जोश लाता है।
  • पास के होटल में स्टे, किसी शांत जगह पर ओवरनाइट ट्रिप या एक शॉर्ट गेटअवे- यह ब्रेक कपल्स को रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से बाहर निकालता है और इंटिमेसी को दोबारा जगाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Kiss Day 2026: किस डे पर पार्टनर को भेजें ये शायरियां, लबों तक आ जाएगा प्यार!

3. हर 7 महीने में एक रोमांटिक हॉलिडे

  • हर सात महीने में एक छुट्टी प्लान करना रिश्ते को रीसेट करने जैसा होता है।
  • नई जगह एक्सप्लोर करना, नई यादें बनाना, बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के साथ समय बिताना- यह ट्रिप रिश्ते में एक्साइटमेंट और फ्रेशनेस वापस लाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहब्बत का सबसे प्यारा इजहार 'किस डे', अपने प्यार को भेजें 10+ रोमांटिक मैसेज

7-7-7 रूल क्यों काम करता है?

  1. इमोशनल दूरी को कम करता है।
  2. बातचीत को बेहतर बनाता है, आप पार्टनर से खुलकर अपनी बात कह पाते हैं।
  3. पार्टनर को आपके जीवन में खुद के लिए प्राथमिकता महसूस होती है।
  4. प्यार को रूटीन बनने से बचाता है।
  5. यह रूल यह याद दिलाता है कि रिश्तों को भी उतनी ही मेहनत और समय चाहिए जितना करियर या जिंदगी के दूसरे पहलुओं को।

सबसे जरूरी बात: 7-7-7 रूल पैसे पर नहीं, इरादों और एफर्ट्स पर टिका है। छोटे प्लान भी बड़े रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं। निरंतरता ही इसका असली सीक्रेट है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।