गर्लफ्रेंड या बीवी, दोनों के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट, वैलेंटाइन डे के लिए कर लें शॉपिंग
Best gift ideas to give girlfriend or wife on valentine day: फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही प्यार करने वालों को वैलेंटाइन डे का इंतजार होता है। अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सरप्राइज प्लान कर रहे हैं तो इन गिफ्ट को देकर देखें। लेडी लव के चेहरे पर आएगी प्यारी सी स्माइल।

फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। साथ ही प्यार का जश्न मनाने वाले वैलेंटाइन डे पर अपने लेडी लव को सरप्राइज देने का भी प्लान कर रहे होगें। सरप्राइज चाहे जितने भी प्लान कर लें लेकिन लड़कियों का दिल तो गिफ्ट से ही खुश होता है। अब गर्लफ्रेंड के लिए तो सारे ब्वॉयफ्रेंड कुछ ना कुछ खरीदने वाले होंगे ही लेकिन अगर शादीशुदा हैं तो अपनी बीवी के लिए भी इस तरह के गिफ्ट खरीदकर दे सकते हैं। जिसे पाकर वो जरूर खुश हो जाएगी।
ब्यूटीफुल क्लच या हैंडबैग
लड़कियों को हैंडबैग से बहुत प्यार होता है। अगर आपकी लेडी लव को भी हैंडबैग्स और पर्स पसंद आते हैं। तो यूनिक डिजाइन के क्लच खरीदकर दें। इन दिनों हटके डिजाइन वाले क्लच बैग लेने का ट्रेंड है। तो आप भी इसे फॉलो करें और खरीदे हटके डिजाइन का क्लच, जिसे पाकर वो खुश हो जाए।
ब्रेसलेट या स्टड ईयररिंग
ज्वैलरी तो हर महिला की पहली पसंद होती है। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो गोल्ड या डायमंड की बजाय काफी सारे आर्टीफिशियल ज्वैलरी ब्रांड भी है। जो खूबसूरत डिजाइन की ज्वैलरी देते हैं। आप ब्रेसलेट या स्टड की स्टनिंग डिजाइन को चुनकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे।
ब्लैकेंट
सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन रिश्ते में रोमांस बढ़ाना है तो ब्यूटीफुल कोजी ब्लैंकेट गिफ्ट करें। यूजफुल होने के साथ ही ये गिफ्ट आपके रिलेशन को नेक्सट लेवल पर लेकर जाएगा।
कुकीज के फ्लावर
आजकल कस्टमाइज्ड गिफ्ट का ट्रेंड है। तो अगर आपकी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट के अलावा कुछ और देकर वैलेंटाइन डे पर इंप्रेस करना चाहते हैं तो मनपसंद फ्लेवर के कुकीज के फ्लावर कस्टमाइज करवाकर दें। ये एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है।
स्किन केयर सेट
अपनी लेडी लव को इंप्रेस करना है तो वैलेंटाइन डे पर उसे मनपसंद ब्रांड के स्किन केयर सेट को गिफ्ट करें। जिसे पाकर वो जरूर खुश हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन