दिल की बातें यूं समझ लेगी आपकी दोस्त, बस भेज दें ये हार्ट टचिंग शायरी
Romantic Shayari For Girlfriend: फरवरी महीने में आने वाले वैलेंटाइन वीक का इंतजार गर्लफ्रेंड के साथ सेलिब्रेट करने के सपने संजो रहे। तो पहले इन हार्ट टचिंग शायरी के साथ उसे इम्प्रेस तो कर लें। भेज दें ये ब्यूटीफुल शायरी।

फरवरी का महीना शुरू होते ही फिजाओं में प्यार की खुशबू फैल जाती है। ये एहसास तो बस उस इंसान को ही होता है जो किसी के ख्यालों में दिन-रात डूबा हो। वैलेंटाइन वीक का इंतजार कर रहे हैं और इजहार-ए-मोहब्बत करना चाहते हैं तो उस दोस्त को इन शायरियों के जरिए हाल-ए-दिल बयां जरूर कर दें। क्योंकि समझदार को इशारा की काफी होता है। इन हार्ट टचिंग शायरियों का हां में जवाब आपके प्यार पर मुहर साबित हो सकता है। गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए इन शायरियों का लें सहारा।
Shayari to impress Girlfriend
- सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा
जितना देखेंगे तुम्हें उतना ही प्यार आएगा
- ठहर जा नजर में तू
जी भर के तुझे देख लूं !
बीत जाए ना ये पल कहीं
इन पलों को में समेट लूं !
- कई दफा खुद से बढ़कर,
किसी से तुम मोहब्बत करते हो।
इतने सस्ते हो जाते हो तुम,
कि उन्हें मुफ्त के लगते हो
- दिल में तेरी चाहत है
लबों पे तेरा नाम है
तू मोहब्बत कर या ना कर
मेरी जिंदगी तेरे नाम है।
- रख के तेरे लब पर लब
सब शिकायतें मिटा देंगे
- कौन कहता है इश्क एक बार
होता है जितनी बार देखता हूं
तुम्हें हर बार होता है..।
- किसी को सिर्फ
पा लेना मोहब्बत नही होती है,
बल्कि किसी के दिल में
जगह बना लेना मोहब्बत होती है.
- सरहद नहीं हम जो सिर्फ
लकीरों में मिलेंगे,
हम तो खुशबू ए वफ़ा हैं
दिल के हर कोने में मिलेंगे।
- कुछ इस अदा से आज वो
पहलू-नशीं रहे
जब तक हमारे पास रहे
हम नहीं रहे
- ग़र यकीन ना हो तो
बिछड़ के देख लो,
तुम मिलोगे सबसे मगर
हमारी ही तलाश में
- तुम नहीं होते हो तो
बहुत खलता है,
प्यार कितना है तुमसे पता चलता है
- सुनो जान मेरी एक बात मान लो
सफर लम्बा है हाथ थाम लूं।
- सुनो तुम खास हो, टाइमपास नहीं।
- ना करूं तुझको याद तो,
खुद की सांसों में
उलझ जाता हूं मैं,
समझ में नहीं आता की
जिंदगी, सांसों से है
या तेरी यादों से।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन