जिंदगी में शांति और सुकून चाहते हैं? ओशो के ये 9 विचार बदल देंगे सोच
आजकल हर कोई जिंदगी की भागदौड़ से परेशान है और एक दूसरे से जलन की भावना रखता है। ऐसे में ओशो के विचार शांति और सुकून वाली ठंडी हवा का काम करेंगे। ओशो के कुछ विचार जिंदगी के लिए प्रेरणादायक है, जो आपको जरूर पढ़ने चाहिए।

मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में जन्मे चंद्रमोबन जैन आगे चलकर ओशो रजनीश के नाम से प्रसिद्ध हुए। ओशो हमेशा धार्मिंक, पारंपरिक बंधनों को तोड़कर जीवन को सही से जीने और खुद से प्रेम करने के बारे में लोगों को बताते रहें। जिंदगी को खुशहाल और सही मायनों में कैसे जीना चाहिए, इस बारे में ओशो ने हमेशा उपदेश दिया। उन्होंने प्रेम, जीवन, धर्म की परिभाषा लोगों की नजरों में पूरी तरह से बदलकर रख दी। आज भी लोग ओशो के विचारों को अपना रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं। आप भी अगर दुखी रहते हैं, दूसरों की बातों से जल्दी परेशान हो जाते हैं, जिंदगी दुखों का पहाड़ समझते हैं, तो एक बार ओशो के विचारों को जरूर पढ़ें। ओशो के विचार आपकी सोच-समझ को पूरी तरह से बदल देंगे और आप अपनी जिंदगी शांति-सुकून से जीने लगेंगे।
यहां पढ़ें ओशो के अनमोल विचार
1- असली सवाल यह नहीं है कि मृत्यु के बाद जीवन मौजूद है या नहीं? असली सवाल यह है कि क्या आप मृत्यु से पहले जीवित हैं?
2- जब मैं कहता हूं कि आप देवी देवता हैं, तो मेरा मतलब है कि आप में अनंत संभावनाएं हैं, आपकी क्षमताएं अनंत हैं।
3- सफाई देने में और स्पष्ट करने में अपना कीमती समय बर्बाद ना करें, लोग वही सुनते हैं, जो सुनना चाहते हैं।
4- खुद को खोजिए, नहीं तो आपको दूसरों की राय पर निर्भर रहना पड़ेगा, जो खुद को नहीं जानते।
5- डर से बाहर निकलें। ओशो का कहना है कि डर इंसान को छोटा बनाता है, साहस जीवन को विशाल। डर पर जीत ही सफलता की कुंजी है।
6- साहस अज्ञात के साथ एक प्रेम संबंध है। प्रेम तब खुश होता है, जब वह कुछ दे पाता है। अहंकार तब खुश होता है, जब वह कुछ ले पाता है। प्रेम तभी सच्चा होता है, जब वह स्वतंत्रता देता है।
7- यदि आप माता-पिता हैं, तो बच्चे के लिए अज्ञात दिशाओं के दरवाजे खोलें, ताकि वह खोजबीन कर सके। उसे अज्ञात से भयभीत ना करें, उसे सहारा दें।
8- अपनी शर्तों पर जिंदगी जिएं। दूसरों की उम्मीदों पर जीना गुलामी है, खुद की शर्तों पर जीना आजादी। खुशहाल जीवन के लिए खुद के फैसलों को प्राथमिकता देना जरूरी है।
9- जिस दिन आप ने सोच लिया कि आपने ज्ञान पा लिया है तो आपकी मृत्यु हो जाती है, क्योंकि अब ना कोई आश्चर्य होगा, ना कोई आनंद और ना ही अचरज। अब आप मृत जीवन जिएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन