जिंदगी में हासिल करनी है अपार सफलता, तो एलन मस्क की ये 5 बातें गांठ बांध लें
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर और सफल व्यक्तियों में से एक है। वह अपनी सफलता का क्रेडिट मेहनत और टाइम मैनेजमेंट को देते हैं। इसके अलावा कुछ बातों को वह हमेशा से फॉलो करते आए हैं। चलिए उनकी ये खास बातें आपको बताते हैं।

एलन मस्क दुनिया के सबसे सफल लोगों में से एक हैं और उन्हें फ्यूचर का गॉड भी कहा जाता है। एलन मस्क ने Space X का गठन किया जो लॉन्च व्हीकल और स्पेस क्राफ्ट बनाती है। इतना ही नहीं एलन Tesla के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में अपार सफलता हासिल की है और इसका क्रेडिट वह अपने कुछ आदतों और टाइम मैनेजमेंट को देते हैं। एलन मस्क समय को काफी कीमती मानते हैं और वह अपने हर एक सेकेंड का इस्तेमाल करते हैं। उनका मानना है कि आज अगर मैं समय की कद्र नहीं करूंगा तो समय भी मेरी कद्र नहीं करेगा और ये निकल जाएगा। फिर मैं वही खड़ा रह जाऊंगा किसी भी मंजिल तक नहीं पहुंच सकूंगा। एलन मस्क की कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जो उन्हें बाकि लोगों से अलग और सफल व्यक्ति बनाती हैं। इन आदतों को हर यंग लड़के को फॉलो करनी चाहिए।
क्या हैं एलन मस्क की आदतें-
1- रिस्क लेना सीखें
अगर आपको सफल होना है तो रिस्क लेना पड़ेगा। कंफर्ट जोन में रहकर आप कभी भी सफल नहीं हो सकते। एलन मस्क का कहना कि मैंने कई जगहों पर रिस्क लिया है, जहां पर मुझे लगा था कि मैं फेल हो सकता हूं। लेकिन मैं बिना डरे रिस्क लेकर आगे बढ़ा और मुझे सफलता मिली।
2- बड़ा सोचने से न डरें
हर इंसान को अपनी औकात से बड़ा सोचना चाहिए, कई बार बड़े सपने सफल हो जाते हैं। कभी भी बड़ा सोचने से न डरें। जब आप बड़े सपने देखेंगे, तभी आपके अंदर उन्हें पूरा करने की हिम्मत आएगी। वरना आप हमेशा आम जिंदगी जीते रहेंगे और कुछ नहीं कर पाएंगे।
3- पैशन फॉलो करें
जिंदगी में हमेशा वही करें, जो आपको पसंद हो या फिर जिसमें आप अच्छा कर सकते हो। पैशन के बिना कोई भी काम करना सिर्फ मजबूरी हो सकती है। अगर आपकी कोई मजबूरी नहीं है, तो पैशन को फॉलो करते हुए जिंदगी में सफलता हासिल करें। आपके पसंद वाले काम में आप अच्छा करके अपना नाम बना सकते हैं।
4- पैसा सबकुछ नहीं होता
एलन मस्क का कहना है कि अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो पहले ये सोचना चाहिए कि दूसरों के लिए आप क्या अच्छा निर्माण कर सकते हैं। आपको ऐसे काम करने चाहिए, जिससे दूसरों को सहूलियत हो, ऐसा करने से आपका नाम बनेगा और फिर पैसा भी आएगा। आप सिर्फ पैसे के बारे में सोचकर शुरुआत करेंगे तो सफलता मिलने में देर लगेगी। पहले आपको खुद को अच्छे से तैयार करना होगा और फिर सफलता की सीढ़ी पर चढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी।
5- लोगों को इग्नोर करें
आप कुछ अच्छा या बुरा करेंगे, तो अपने लिए करेंगे न कि किसी दूसरे के लिए। आप फेल होंगे या पास, ये आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। फेल होने पर भी आपको नई सीख मिलेगी लेकिन अगर आप दूसरों की बातें सुनकर मेहनत करना छोड़ देंगे, तो ये आपके लिए बुरा है। आपकी जिंदगी और उसके फैसले आपके हाथ में होने चाहिए, दूसरों को इग्नोर करते हुए मेहनत करें। दूसरे हमेशा आपको आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन