शादी के बाद In-Laws के साथ कैसे एडजस्ट करें? रिलेशनशिप कोच ने नई बहुओं को दी सलाह How to adjust with in laws after marriage relationship expert reveals important tips, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

शादी के बाद In-Laws के साथ कैसे एडजस्ट करें? रिलेशनशिप कोच ने नई बहुओं को दी सलाह

लड़कियों के मन में शादी के बाद ससुराल में एडजस्ट करने का डर ज्यादा रहता है। सास-ससुर के साथ खुशी से रिश्ता चलता रहे, ऐसा हर बहू चाहती है। चलिए आज आपको बताते हैं ससुराल में एडजस्ट करने को लेकर रिलेशनशिप एक्सपर्ट क्या कहते हैं। 

Mon, 22 Dec 2025 03:21 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी के बाद In-Laws के साथ कैसे एडजस्ट करें? रिलेशनशिप कोच ने नई बहुओं को दी सलाह

शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। शादी के बाद लड़की की जिंदगी और उसके रिश्ते पूरी तरह से बदल जाते हैं। मायके में आजाद रहने वाली लड़की ससुराल में बहू बनकर बंध जाती है और उसे कोई भी काम करने से पहले सोचना पड़ता है। अगर ससुराल में सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद, देवर सभी लोग हो, तो कई लड़कियों को एडजस्ट करने में समय लगता है। इतने सारे रिश्तों को संभालने में भी वक्त लगता है और कई बार जरा-जरा सी बात पर अनबन होने का डर रहता है। अगर आपके मन में भी शादी के बाद ससुराल में एडजस्ट करने को लेकर कई सवाल हैं, तो रिलेशनशिप कोच मार्क टिन से कुछ टिप्स ले सकते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग हैप्पी माइंड्स में इस बारे में कई बातें और एडजस्ट करने के तरीके बताए हैं।

1- पति से खुलकर बात- कई लड़कियां शादी के बाद सास-ससुर के अलावा अपने पति से भी कुछ कहने में कतराती हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। पति से खुलकर बात करें और उन्हें अपने बारे में बताए। ज्यादातर घरों में एक ही आदमी (पति) को लेकर सास-बहू के बीच में ही कंपटीशन होने लगता है। इस कंपटीशन के कारण बेचारा पति सैंडविच बन जाता है, न वो पत्नी को कुछ कह पाता है और न ही मां को। इसलिए आप सास से पति को लेकर कंपटीशन की भावना न रखें, अगर सास बेटे के लिए कुछ करती है, तो उन्हें करने दें। ऐसे देखें तो मां का भी बेटे पर हक होता है और उन्होंने उन्हें पाला है, तो उन्हें भी समझने में समय लगेगा।

2- घर के नियम-कानून- हर घर के अपने अलग नियम कानून होते हैं और नई बहुओं को वैसा ही रहने को कहा जाता है। लेकिन नियम कानून के चक्कर में अपने को तनाव न दें। जो चीजें आप खुशी से अपना सकें, वो अपना लीजिए बाकि के लिए प्यार से बोल दीजिए। अगर सास-ससुर से नहीं बोल पा रही हैं, तो पति से बताएं। कई बार ससुराल के नियम कानून हमें जेल जैसा फील देने लगते हैं और फिर बहू पति संग अलग रहने के लिए झगड़ने लगती है।

How to adjust with in laws after marriage

3- आजादी से समझौता- कई बार आपका मन लेट सोकर उठने का करेगा, अपने पसंद के कपड़े पहनने का, खाना स्किप कर पिज्जा ऑर्डर करने का भी। इन चीजों को लेकर निराश न हो और न ही अफसोस करें। बल्कि आप ये सारी चीजें अपने हस्बैंड के साथ कर सकती हैं। जब आप ससुराल में थोड़ी पुरानी हो जाएंगी, तब कुछ चीजें आसान भी हो जाती है। नई बहुओं के साथ परिवार वाले थोड़ा सा सख्ती दिखाते हैं, हालांकि, ऐसा हर घर में नहीं होता है।

4- काम और सोच- सास-ससुर की सोच अलग होगी और आपकी अलग होना स्वाभाविक है। जनरेशन गैप होता है, ऐसे में किसी काम या चीज को लेकर सभी के विचार अलग हो सकते हैं। ज्यादातर घरों में काम या फिर विचारों को लेकर बहस हो जाती। नई बहू अगर सास-ससुर के आगे पलटकर जवाब दे देती है, तो सभी को बुरा लग जाता है। अगर किसी काम या फिर विचार को लेकर आपका तालमेल नहीं बैठ रहा है, तो प्यार से अपनी बात रखें। अपनी बात कहने से डरे नहीं।

5- पति से प्यार- शादीशुदा लाइफ आपकी परफेक्ट तभी हो सकती है, जब आपका तालमेल पति संग अच्छा हो। अगर ससुराल में आपको किसी बात से परेशानी है, तो पति उसकी जिम्मेदारी लेगा और सपोर्ट करेगा। अगर आप पति से ही लड़ती रहेंगी, तो वो भी सपोर्ट नहीं करेगा और उसे आप ही लड़ाकू या फिर गुस्सैल लगने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास या बहु, घर तोड़ने में कौन ज्यादा जिम्मेदार है? साइकोलॉजिस्ट ने बताई असल वजह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।