न गुलाल का डर, न पानी की फिक्र! ये हैं स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचाने के 5 देसी जुगाड़ holi 2026 know 5 smart desi tricks to protect smartphone from color and water phone ko pani aur rang se bachane ke tips, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

न गुलाल का डर, न पानी की फिक्र! ये हैं स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचाने के 5 देसी जुगाड़

Holi Tips To Save Phone From Water And Colour : आज आपको इस खबर में होली के हुड़दंग के बीच खूबसूरत सेल्फी लेते हुए अपना फोन रंग और पानी से कैसे सुरक्षित रखें, इसके लिए 5 स्मार्ट तरीके बताने जा रहे हैं।

Wed, 4 March 2026 12:07 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
न गुलाल का डर, न पानी की फिक्र! ये हैं स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचाने के 5 देसी जुगाड़

मौज-मस्ती और गुजिया की मिठास से भरा होली का त्योहार कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है। कुछ लोगों ने अपने त्योहार को खास बनाने के लिए अभी से कलरफुल सेल्फी आइडिया फोन पर सेव कर लिए होंगे। लेकिन होली के दिन बात जब वाकई रंगों में झूमते-गाते हुए एक परफेक्ट सेल्फी लेने की आती है तो लोगों को रंग और पानी से अपने फेवरेट स्मार्टफोन के खराब होने की टेंशन सताने लगती है। पानी की एक बौछार या गुलाल के बारीक कण आपके महंगे फोन के स्पीकर और चार्जिंग पोर्ट को हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस कशमकश में हैं कि इस होली सेल्फी का मोह छोड़ें या फोन की सुरक्षा की चिंता करें, तो आप बेफ्रिक होकर दोनों का मजा लीजिए। जी हां, आज आपको इस खबर में होली के हुड़दंग के बीच खूबसूरत सेल्फी लेते हुए अपना फोन रंग और पानी से कैसे सुरक्षित रखें, इसके लिए 5 स्मार्ट तरीके बताने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के हुड़दंग में मनचलों से रहें सावधान, सुरक्षित रखेंगे ये 7 उपाय

होली के रंग और पानी से स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के उपाय

1. वॉटरप्रूफ पाउच

फोन को रंग और पानी से सुरक्षित रखने का यह सबसे सस्ता और कारगर तरीका है। होली के दिन बाजार में मिलने वाले स्मार्ट फोन वाटर फ्रूफ पाउच में ही अपना फोन रखें। अगर किसी वजह से आपको ये पाउच नहीं मिल पा रहे हैं तो घर में मौजूद साधारण Ziplock Bag में भी फोन डालकर अच्छी तरह सील करके रखा जा सकता है। आप इस तरह के बैग या पाउच में फोन रखकर भी प्लास्टिक के ऊपर से स्क्रीन टच का इस्तेमाल कर पाएंगे।

2. फोन के पोर्ट्स को टेप से सील करें

फोन में पानी घुसने की सबसे आम जगह चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल होती है। होली खेलने के लिए घर से निकलने से पहले इन जगहों पर पारदर्शी टेप लगा दें। ताकि बारीक गुलाल के कण अंदर नहीं जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हफ्ते में होते हैं 7 दिन पर छुट्टी रविवार को ही क्यों? बेहद रोचक है कहानी

3. ब्लूटूथ इयरफोन या स्मार्टवॉच का प्रयोग

फोन को बार-बार रंग लगे हाथों से ना छूएं। फोन पर आई कॉल रिसीव करने के लिए ब्लूटूथ, नेकबैंड या ईयरबड्स का इस्तेमाल करें। फोन को किसी सुरक्षित बैग या अलमारी में रखें और कॉल वहीं से मैनेज करें।

4. पुराने फोन का इस्तेमाल करें

अगर आपके पास कोई पुराना वर्किंग फोन रखा है, तो होली के दिन अपना प्राइमरी फोन घर पर ही छोड़ दें। पुराने फोन में सिम डालकर ले जाएं, ताकि अगर उसे कुछ हो भी जाए, तो आप बड़े आर्थिक नुकसान से बच जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घंटों का काम मिनटों में, ये हैं बिना चाकू भिंडी काटने के 5 स्मार्ट तरीके

5. ग्लास प्रोटेक्टर और बैक कवर

होली के दौरान रंग लगाते या डांस करते समय सबसे ज्यादा डर फोन गिरने का बना रहता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन पर ग्लास प्रोटेक्टर लगा हुआ रहे। इसके अलावा अपने फोन पर सिलिकॉन का मोटा बैक कवर लगा लें। ताकि रंग सीधे फोन की बॉडी के संपर्क में न आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।