1/7होली रंग, मस्ती और खुशियों का त्योहार है। लेकिन मस्ती के इस त्योहार का मजा उस समय बदरंग हो जाता है, जब हुड़दंग की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व लोगों को परेशान करने लगते हैं। भीड़भाड़ और गुलाल के पीछे छिपे इन 'मनचलों' से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर लड़की को ये 7 बातें जरूर ध्यान रखनी चाहिए। इन 7 होली सेफ्टी टिप्स को ध्यान में रखने से आप बिना किसी डर और परेशानी के रंगों के उत्सव होली का मजा ले पाएंगी। आइए जानते हैं क्या है होली के दौरान बरती जाने वाली ये 7 सावधानियां।

होली खेलने के लिए कभी भी अकेले सुनसान रास्तों पर न निकले। हमेशा अपने दोस्तों या परिवार के साथ ही होली खेलें। हुड़दंगी अक्सर अकेले व्यक्ति को देखकर ही बदतमीजी करने की हिम्मत जुटाते हैं।

अक्सर 'बुरा न मानो होली है' का जुमला कहकर असामाजिक तत्व करीब आने की कोशिश करते हैं। यदि कोई जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश करे या आपको असहज महसूस करवाए, तो तुरंत वहां से हटते हुए स्पष्ट रूप से 'ना' कहें।

होली खेलने के लिए कोशिश करें कि अपनी ही सोसाइटी, मोहल्ले या किसी सुरक्षित जगह का चुनाव करें। होली खेलने के लिए सड़क या ऐसे इलाकों में जाने से बचें जहां शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के होने की संभावना बनी रहती हो।

अपने फोन को वॉटरप्रूफ पाउच में रखें और स्पीड डायल पर परिवार या पुलिस (100/112) का नंबर सेव रखें। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत मदद के लिए शोर मचाएं और आसपास के लोगों को सूचित करें।

होली खेलने के लिए हमेशा ऐसे कपड़े पहनें जो आरामदायक होने के साथ आपकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करते हों। बहुत ज्यादा ढीले या पारदर्शी कपड़े पहनने से बचें। ऐसे कपड़े रंग और पानी के संपर्क में आने के बाद आपको असहज महसूस करवा सकते हैं।

होली के दिन भांग या शराब के नशे में धुत लोग अक्सर अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। ऐसे लोगों के समूहों को देखते ही अपना रास्ता बदल लेने में ही समझदारी है। बहस करने से मामला बिगड़ सकता है।
