'परफेक्ट नहीं हूं'...दिल छू जाएंगे प्रॉमिस डे पर पार्टनर को भेजें ये टॉप 10 मैसेज, जमकर लूटाएगा प्यार happy promise day 2026 wishes romantic top 10 trending quotes love shayari messages to send husband boyfriend girlfriend, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

'परफेक्ट नहीं हूं'...दिल छू जाएंगे प्रॉमिस डे पर पार्टनर को भेजें ये टॉप 10 मैसेज, जमकर लूटाएगा प्यार

Happy Promise Day Wishes : अगर आप भी अपने पार्टनर से अपनी मोहब्बत का इजहार सच्चे दिल से करना चाहते हैं लेकिन अच्छे शब्द नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो ये टॉप 10 प्रॉमिस डे मैसेज, प्यार भरे कोट्स, लव शायरी और वैलेंटाइन की शुभकामनाएं आपकी मुश्किल को आसान करने वाली है।

Wed, 11 Feb 2026 08:49 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
'परफेक्ट नहीं हूं'...दिल छू जाएंगे प्रॉमिस डे पर पार्टनर को भेजें ये टॉप 10 मैसेज, जमकर लूटाएगा प्यार

Promise Day Quotes and Wishes : वैलेंटाइन वीक के 5वें दिन यानी 11 फरवरी को दुनियाभर के लोग प्रॉमिस डे के रूप में मनाते हैं। यूं तो 7 फरवरी को रोज डे के साथ शुरू होने वाला प्यार का यह पूरा सप्ताह अपने हर अलग-अलग दिन प्रेमी जोड़ों को एक खास संदेश देता है। रोज डे पर अपने प्यार को गुलाब का फूल देकर कंफर्टेबल महसूस करवाने के बाद कपल्स प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे तक का सफर तय करके आज अपने प्यार का भरोसा साथी को करवाने के लिए उससे कुछ वादे करके प्रॉमिस डे मनाने वाले हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से अपनी मोहब्बत का इजहार सच्चे दिल से करना चाहते हैं लेकिन अच्छे शब्द नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो ये टॉप 10 प्रॉमिस डे मैसेज, प्यार भरे कोट्स, लव शायरी और वैलेंटाइन की शुभकामनाएं आपकी मुश्किल को आसान करने वाली है। आइए पार्टनर से दिल की बात अच्छे लफ्जों में कहने के लिए भेजें प्रॉमिस डे के खूबसूरत कोट्स, मैसेज और शुभकामना संदेश।

प्रॉमिस डे शुभकामनाएं, शायरी और कोट्स (Promise Day Wishes, Shayari & Quotes)

1- मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं हर हाल में आपका साथ दूंगा और आपके साथ रहूंगा।

हैप्पी प्रॉमिस डे!

2- मैं ये वादा तो नहीं कर सकता कि मैं आपकी हर समस्या को सुलझा दूंगा

लेकिन यह वादा जरूर करता हूं कि आपको

अकेले उन समस्याओं का सामना नहीं करना होगा।

हैप्पी प्रॉमिस डे!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें 10 खूबसूरत वादे, भेजें रोमांटिक मैसेज और कोट्स

3- आज प्रॉमिस डे पर यह वादा है

हर सुख दुख मे तेरा साथ निभाना है

तेरी खुशी मेरी पहली चाहत है

हर पल तुझसे प्यार निभाना है

4- प्रॉमिस डे पर दिल से यह बात

तेरा साथ ही मेरी सबसे बड़ी सौगात

हर वादा निभाऊंगा सच्चाई से

क्योंकि तू है मेरी हर बात

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे हुई थी प्रॉमिस डे की शुरुआत, जानें क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व

5- मैं परफेक्ट नहीं हूं, मैं गलत निर्णय भी लेता हूं और मैं झगड़ा भी करता हूं।

लेकिन मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मैं हमेशा आपसे प्यार करूंगा।

हैप्पी प्रॉमिस डे माई डियर!

6- तुम उदास उदास से लगते हो,

कोई तरकीब बताओ मनाने की,

वादा है तुमसे मैं जिन्दगी गिरवी रख सकता हूं

तुम कीमत बताओ मुस्कुराने की

Happy Promise Day 2026

7- हर पल तुम्हें प्यार करेंगे ये इरादा है,

कयामत तक रहेगा हमारा साथ, ये वादा है।

Happy Promise Day 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर उम्र में प्यार का इजहार करने के लिए परफ्केट हैं ये रोमांटिक लव मैसेज

8- वादा है तुझे हर दिन हंसाऊंगा

तेरी आंखों मे आंसू न आने दूंगा

प्यार कम हो या ज्यादा

पर साथ हमेशा निभाऊंगा

9- प्रॉमिस डे पर दिल से यह बात

तेरा साथ ही मेरी सबसे बड़ी सौगात

हर वादा निभाऊंगा सच्चाई से

क्योंकि तू है मेरी हर बात

10- आंख खुले तो चहेरा मेरे यार का हो

आंख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो

मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में बस इतना वादा कर दो

हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो

Happy Promise Day 2026

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।