Shayari in Hindi: हैपी मॉर्निंग के लिए अपनों को भेजना है संदेश, चुनिए बेस्ट शायरी मैसेज Happy good Morning best Shayari messages in hindi to send your loved ones, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Shayari in Hindi: हैपी मॉर्निंग के लिए अपनों को भेजना है संदेश, चुनिए बेस्ट शायरी मैसेज

जब हम सुबह खुश महसूस करते हैं, तो हमारे शरीर में फील गुड हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में अपनों की सुबह को हैपी बनाने के लिए यहां से शायरी मैसेज चुनकर उन्हें भेजें।

Thu, 16 April 2026 05:59 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Shayari in Hindi: हैपी मॉर्निंग के लिए अपनों को भेजना है संदेश, चुनिए बेस्ट शायरी मैसेज

जैसे किसी फिल्म का ट्रेलर अच्छा हो तो पूरी फिल्म देखने की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है, वैसे ही सुबह का वक्त हमारे पूरे दिन का ट्रेलर होता है। इसलिए सुबह की शुरुआक हैपी और पॉजिटिव अंदाज में करना बहुत जरूरी होता है। सुबह के पहले कुछ घंटे यह तय करते हैं कि आपका बाकी का दिन कैसा बीतेगा। ऐसे में अपनी और अपनों की सुबह को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ खास शायरी मैसेज भेजें।

1) वक्त और समझ किस्मत वालों को ही साथ मिलते हैं,

क्योंकि अक्सर वक्त पर समझ नहीं होती और समझ आने तक वक्त निकल जाता है।

आज का दिन बेहतर बनाएं।

2) आपकी काबिलियत ही आपको पहचान दिलाती है,

वरना एक नाम के तो हजारों इंसान होते हैं। चमकते रहिये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पक्के दोस्त को भेजने के लिए यहां से चुनें 20+ शायरियां

3) किरण चाहे सूर्य की हो या उम्मीद की,

जब भी निकलती है तो अंधेरे को मिटा ही देती है।

4) खुश रहना ही जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है,

क्योंकि प्रसन्न मन से ही बड़ी जीत हासिल होती है।

5) खुद पर यकीन करना सीखो,

क्योंकि जो खुद पर भरोसा करते हैं,

उनके कदमों में ही दुनिया होती है।

6) पानी की बूंदें फूलों को भिगो रही हैं,

ठंडी लहरें एक ताजगी जगा रही हैं।

हम भी हो जाते हैं आपकी यादों में खोए,

और सुबह की दुआएं आपको भेज रहे हैं।

7) खुदा करे हर सुबह आप इतना मुस्कुराएं,

कि दुख-दर्द भी आपके पास आने से घबराएं।

8) जीवन के हर मोड़ पर खुशियां मिलें,

हर सुबह आपको एक नई उम्मीद मिले।

कभी न आए आपकी आंखों में आंसू,

ऐसी खुदा से आपको दुआ मिले।

9) सूरज की पहली किरण आपको आशीर्वाद दे,

फूलों की खिलती खुशबू आपको एहसास दे।

आप जो भी चाहें वो आपको आज मिल जाए

10) आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने,

और दिल में छुपी हों जो भी अभिलाषाएं।

यह सुबह उन्हें सच कर जाए!

11) लबों पर मुस्कान,

आंखों में खुशी,

गम का कहीं नाम न हो।

हर दिन लाए आपके लिए इतनी खुशियां,

जिसकी कभी शाम न हो।

12) दुआ है कि आपकी हर सुबह इतनी हसीन हो,

कि सारे गम आपके पुराने हो जाएं।

आप मुस्कुराएं ऐसे कि फूल भी आपके दीवाने हो जाएं।

13) ईश्वर करे आपकी हर सुबह फूलों जैसी महके,

और हर शाम खुशियों से चहके।

जहां भी आप कदम रखें,

खुशियां आपके साथ रहें।

14) तेरी दुनिया में हर तरफ खुशियां हों,

तेरी हर सुबह महकती कलियां हों।

तू जो चाहे वो तुझे मिल जाए,

तेरी राहों में बस प्यार की गलियां हों।

15) नसीब वालों को ही मिलती है ऐसी सुबह,

जिसमें अपनों का साथ और रब की दुआ हो।

आपका दिन मंगलमय हो!

16) उठो और एक नई उमंग के साथ जागो,

अपने सपनों की ओर पूरे जोश के साथ भागो।

17) कल के लिए सबसे अच्छी तैयारी यही है,

कि आज आप अपना सबसे बेहतर दें।

एक शानदार सुबह मुबारक

18) मुस्कुराहट वो हीरा है जिसे आप बिना खरीदे पहन सकते हैं,

और जब तक यह आपके पास है, आप दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं।

19) हर सुबह एक खाली पन्ना है,

आप अपनी मेहनत और कलम से इस पर क्या लिखते हैं,

यह आप पर निर्भर है।

20) मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,

पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

21) नयी सी सुबह, नया सा सवेरा,

सूरज की किरणों में हवाओं का बसेरा।

मुबारक हो आपको ये खुशनुमा सवेरा।

22) रात गुजरी फिर महकती सुबह आई, दिल धड़का फिर आपकी याद आई।

आंखों ने महसूस किया उस हवा को, जो आपको छूकर हमारे पास आई।

23) सूरज निकलने का वक्त हो गया है,

फूल खिलने का वक्त हो गया है।

जागो नींद से ऐ मेरे दोस्त,

सपनों को हकीकत में बदलने का वक्त हो गया है।

24) हवाओं के हाथ एक अरदास भेजी है,

रोशनी के जरिए एक खास बात भेजी है।

फुर्सत मिले तो कबूल कर लेना,

हमने दिल से आपको सुबह की 'राम-राम' भेजी है।

25) हर सुबह आपकी इतनी सुहानी हो जाए,

दुखों की बातें आपकी पुरानी हो जाएं।

इतनी खुशियां मिले आपको आज, कि खुशी भी आपकी दीवानी हो जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।