Friendship Shayari: पक्के दोस्त को भेजने के लिए यहां से चुनें 20+ शायरियां 20 Plus Friendship Shayari Messages in hindi to share on WhatsApp and facebook, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

Friendship Shayari: पक्के दोस्त को भेजने के लिए यहां से चुनें 20+ शायरियां

लाइफ में अच्छे दोस्त हों तो जिंदगी आसान हो जाती है। बिजी लाइफ में दोस्तों से बात करने का समय नहीं मिलता है तो उन्हें एक प्यारी शायरी भेजें। यहां देखिए पक्के दोस्तों को भेजने के लिए 20+ शायरियां।

Wed, 15 April 2026 02:40 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Friendship Shayari: पक्के दोस्त को भेजने के लिए यहां से चुनें 20+ शायरियां

दोस्त बनाना आसान है, लेकिन सही दोस्त चुनना एक कला है। एक सच्चा दोस्त वह नहीं जो हमेशा आपकी हां में हां मिलाए, बल्कि वह है जो आपकी गलती पर आपको टोकने की हिम्मत रखे और आपके मुंह पर कड़वा सच बोल सके ताकि आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत से बच सकें। दोस्ती केखूबसूरत एहसास को शब्दों में बांधना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बहुत से लोग अपनी दोस्ती के बारे में लिखने के लिए फ्रेंडशिप डे का इंतजार करते हैं लेकिन दोस्तों के लिए लिखने का कोई एक तय समय नहीं होता। कई बार आपके कुछ शब्द उनकी खुशी का पल बन सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास मैसेज जो आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं या फिर उनकी फोटो के साथ स्टेटस पर लगा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हौसले को उड़ान देते हैं मोटिवेशनल मैसेज, यहां पढ़िए 20 शायरियां

1) दोस्ती कोई खोज नहीं होती,

हर किसी से ये रोज नहीं होती,

अपनी जिंदगी में हमें बेमतलब मत समझना,

क्योंकि पलकें आंखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।

2) ना तुम दूर जाना ना हम दूर जाएंगे,

अपनी-अपनी दोस्ती की राह निभाएंगे।

अगर आए कभी जिन्दगी में कोई मुश्किल,

तो साथ मिलकर उस मुश्किल को हराएंगे।

3) जिक्र हुआ जब खुदा की रहमतों का,

हमने खुद को सबसे खुशनसीब पाया।

न तमन्ना रही किसी फरिश्ते की,

जब जिंदगी में आप जैसा दोस्त आया।

4) चांद की दोस्ती रात से होती है,

तारों की दोस्ती आकाश से होती है।

हमारी दोस्ती किसी मतलब की नहीं,

क्योंकि दोस्ती तो बस अहसास से होती है।

5) रिश्तों की दुनिया में अक्सर ऐसा होता है,

दिल से जिसे चाहो वही दूर होता है,

बिखरे हुए लोगों को समेटना ही तो दोस्ती है,

यहां हर कोई अपने-अपने हाल में चूर होता है।

6) सच्चा दोस्त वही होता है जो तब साथ दे,

जब सारी दुनिया साथ छोड़ दे।

बेशक थोड़ा इंतजार मिला हमको,

पर दुनिया का सबसे प्यारा यार मिला हमको।

7) दिन बीत जाते हैं सुहानी यादें बनकर,

बातें रह जाती हैं कहानी बनकर,

पर दोस्त तो हमेशा दिल के करीब रहते हैं,

कभी मुस्कान तो कभी आंखों का पानी बनकर।

8) बीते हुए लम्हों की याद सताती है,

जब दोस्तों की महफिल याद आती है।

सब बदल गया पर वो बचपन की बातें,

आज भी चेहरे पर एक मुस्कान लाती हैं।

9) दूर हैं तो क्या हुआ आज का दिन याद है,

तेरी मेरी दोस्ती का हर हसीन पल याद है।

मुलाकात हो न हो पर ये यकीं है हमें,

कि तुझे भी हमारा ये रिश्ता हर पल याद है।

10) कागज की कश्ती थी पानी का किनारा था,

खेलने की मस्ती थी और दिल आवारा था।

कहां आ गए इस समझदारी के दलदल में,

वो नादान बचपन ही कितना प्यारा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शायरी से दिल की बात कहना होगा आसान, पढ़ें प्यार वाली 2 लाइन की शायरियां

11) कौन कहता है कि दोस्ती बराबरी में होती है,

सच तो ये है कि दोस्ती में सब बराबर होते हैं।

12) लिखा है जो तकदीर में वो मिटाया नहीं जा सकता,

और सच्चा दोस्तों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

13) रिश्तों की इस भीड़ में कोई अपना सा लगा,

तेरा हाथ पकड़ना एक सपना सा लगा।

भले ही दुनिया के लिए हम आम हों,

पर तेरा साथ मुझे खुदा की दुआ सा लगा।

14) तू रूठा तो जग रूठा मेरा,

तू साथ है तो सब है मेरा।

इस मतलबी दुनिया में बस एक तू ही है,

जिसने कभी नहीं छोड़ा साथ मेरा।

15) लकीरें तो हाथ की बदलती रहती हैं,

किस्मत की राहें भी बदलती रहती हैं।

पर जो दिल से जुड़े हों वो कभी नहीं बदलते,

सच्ची दोस्ती तो उम्र भर साथ चलती है।

16) फूलों की महक तो सुबह तक होती है,

सूरज की रोशनी शाम तक होती है।

हमारी दोस्ती तो इस दुनिया के पार है,

जो मौत के बाद भी ज़िंदा होती है।

17) खुदा ने कहा दोस्ती न कर,

तू दीवाना हो जाएगा,

मैंने कहा कभी जमीन पर आकर मेरे दोस्त से मिल,

तू भी उसका दीवाना हो जाएगा।

18) एक दिया अंधेरे में जलाए रखना,

अपनी दोस्ती की लौ जगाए रखना।

सफर बहुत लंबा है जिंदगी का मेरे यार,

बस अपना हाथ मेरे हाथ में थमाए रखना।

19) लोग प्यार में पागल होते हैं,

हम तो दोस्ती में दीवाने हैं।

महफिल सजेगी जब भी वफा की,

वहां सिर्फ हमारे ही अफसाने हैं।

20) जिन्दगी में बहुत से दोस्त बनाना कोई बड़ी बात नहीं है,

पर एक ही दोस्त के साथ जिंदगी बिताना बड़ी बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टेटस पर लगाएं 2 लाइन वाली प्यार भरी शायरियां, पढ़ते ही पार्टनर का आएगा मैसेज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।