हर पति-पत्नी को अपनाना चाहिए 5-5-5 रूल, कभी नहीं होगी खटपट और रिश्ते में बना रहेगा रोमांस follow this 5-5-5 rule for happy relationship between husband and wife will never be any conflict always romance, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
More

हर पति-पत्नी को अपनाना चाहिए 5-5-5 रूल, कभी नहीं होगी खटपट और रिश्ते में बना रहेगा रोमांस

पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार के साथ तकरार होना आम बात है लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ जाए तब रिश्ते में दरार आने लगती है। ऐसी नौबत ना आए उसके लिए आप 5-5-5 रूल फॉलो करें। चलिए बताते हैं रिलेशनशिप के लिए 5-5-5 रूल क्या है?

Mon, 13 April 2026 03:17 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
हर पति-पत्नी को अपनाना चाहिए 5-5-5 रूल, कभी नहीं होगी खटपट और रिश्ते में बना रहेगा रोमांस

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और तकरार का खूबसूरत मिश्रण होता है। छोटे-मोटे मतभेद हर रिश्ते में आते हैं, लेकिन जब ये तकरार बार-बार होने लगे, तो धीरे-धीरे रिश्ते की मजबूती पर असर पड़ने लगता है। आज के समय में जब ज्यादातर हस्बैंड-वाइफ दोनों ही वर्किंग होते हैं, तो समय की कमी और जिम्मेदारियों का बोझ रिश्तों में दूरी ला सकता है। ऐसे में कई बार पार्टनर को महसूस होने लगता है कि अब रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा, न ही पहले जैसा रोमांस बचा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि थोड़ी समझदारी और सही अप्रोच से इस स्थिति को बदला जा सकता है। अगर आपके रिश्ते में भी प्यार कम और तकरार ज्यादा हो गई है, तो आपको 5-5-5 रूल जरूर अपनाना चाहिए। यह एक आसान लेकिन बेहद असरदार तरीका है, जो पति-पत्नी के बीच फिर से कनेक्शन, समझ और रोमांस को मजबूत बनाने में मदद करता है।

क्या है 5-5-5 रूल?

5-5-5 रूल एक सिंपल लेकिन पावरफुल रिलेशनशिप फॉर्मूला है, जो पति-पत्नी के बीच प्यार, कनेक्शन और समझ को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर हस्बैंड-वाइफ एक दूसरे को अपनी बात रखने का 5-5-5 मिनट समय दें तो सभी मसले आसानी से सुलझ सकते हैं। इस रूल से फिर तकरार नहीं होगी और दोनों एक दूसरे की हर बात को समझ सकेंगे।

husband wife

कैसे करना है फॉलो

1- पहले 5 मिनट वाइफ अपनी बात कहेंगी, फिर अगले 5 मिनट में हस्बैंड अपनी राय रखेंगे। ऐसे आप दोनों एक दूसरे की सोच-समझ को जान लेंगे। किसी भी बात पर लड़ाई हो उसे इस तरह से बात करके सुलझा सकते हैं।

2- 5 मिनट के रूल में आप क्वालिटी टाइम भी ले सकते हैं, जैसे 5 मिनट की वॉक, चाय डेट, एक दूसरे को हग करना या फिर रिश्ते में रोमांस का तड़का लगाना। बस आपको रूल में यही फॉलो करना है कि 5 मिनट का समय तय हो, ज्यादा समय बीत जाएगा तो भी कोई हर्जा नहीं है। लेकिन 5 मिनट वाली चीजें थोड़ा मजेदार रहती है और बोरियत नहीं होती।

3- तीसरे 5 का मतलब है कि 5वें हफ्ते या हर महीने में एक ट्रिप आप दोनों प्लान करें। इस ट्रिप के जरिए आप क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे और ऐसे में आप दोनों रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से दूर होकर साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।

कैसे है फायदेमंद

5-5-5 रूल से रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप खत्म होता है, रिश्ते में रोमांस बना रहता है। साथ ही आपको पार्टनर के साथ और समय की वैल्यू भी पता चल जाती है। इस रूल जरिए आप रिलेशनशिप में आ रहा तनाव और गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है Micro-Cheating? ये छोटे संकेत बताते हैं पार्टनर कर रहा धोखा

रूल काम ना करें तो क्या करें?

अगर आपके केस में ये रूल काम ना कर रहा हो तो खुद को सोचने-समझने का थोड़ा समय दें। छुट्टी लेकर वेकेशन पर जाएं, जहां आपको क्वालिटी टाइम बिताने को मिलेगा। कई बार रिश्ता या लोग गलत नहीं होते, हालात और समय जिम्मेदार हो जाते हैं। इसका सीधा असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान से सीखें ये 5 आदतें, जो हर पति को बनाती हैं परफेक्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।