Hindu Nav Varsh: ‘कोयल गाए हर डाल-डाल…’ हिंदू कैलेंडर के 'नव वर्ष' पर सबको भेजें शुभकामनाएं
Hindu Nav Varsh Wishes In Hindi: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि के साथ ही हिंदू कैलेंडर का नया साल भी शुरू होता है। इस पावन मौके पर अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं और मैसेज के जरिए करें उनके मंगल की कामना। यहां से चुनें नव वर्ष शुभकामना के मैसेज।

चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष लगते ही नवरात्रि का शुभारंभ होता है और साथ ही हिंदू कैलेंडर का नया साल भी शुरू हो जाता है। हिंदू कैलेंडर के 12 महीने हमेशा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष से शुरू होते हैं। तो अपने हिंदू मित्रों और परिजनों को हिंदू नूतन वर्षारंभ के मौके पर भेज दें ये सुंदर मैसेज। यहां से चुनें हिंदू नव वर्ष की शुभकामना के मैसेज।
Hindu Nav Varsh Ki Shubhkamnayen
1) जिस प्रकार सूर्य प्रकाश देता है,
संवेदना से करुणा आती है,
और, पुष्प सदैव महकता रहता है,
इसी प्रकार आपके लिए इस नूतन वर्ष का हर दिन और हर पल मंगलमय हो।
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
2) वृक्षों पर सजती नये पत्तों की बहार,
हरियाली से महकता प्रकृति का व्यवहार,
ऐसे होता है नव वर्ष का आगाज,
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
3) प्रेम और सौहार्द से करते नव वर्ष का आगाज
सभी दिलों में प्रेम रहे और बढ़े ज्ञान रूपी प्रकाश
नव वर्ष की बेला छाई है
हर जगह चलो मनाएं हिंदू नव वर्ष
हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!!
4) नए वर्ष का यह प्रभात,
बस खुशियां ही खुशियां लाए
मिट जाए सब मन का अंधेरा,
हर पल बस रोशन हो जाए
हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
5) कोयल गाए हर डाल-डाल
चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का है अवसर
खुशियों से बीते नव वर्ष का हर एक पल
हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
6) शाखाओं पर सजता है नए पत्तों का शृंगार,
मीठे पकवानों की होती है बहार,
मीठी बोली से करें एक दूसरे का दीदार
चलो मनाएं मिलकर हिंदुओं का नया साल
हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
7) आपके दिल की हर ख्वाहिश पूरी हो,
आप मांगों एक तारा,
और भगवान दे आसमान सारा,
हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
8) नव वर्ष की पहली सुबह,
आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आए
आपके सारे सपने पूरे हो,
हमेशा खुश रहे आप जो चाहे वह आपको मिले,
इसी आशा के साथ
आपको हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
9) फिर कुछ नये ख्वाब सजाने हैं,
फिर कुछ नये किरदार निभाने हैं,
फिर कुछ नये अंधेरे भी,
डालेंगे अपना डेरा,
फिर कुछ नये चिराग जलाने हैं।
हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो
10) ऋतुओं से बदलता हिन्दू साल,
नये वर्ष में छा जाती मौसम में बहार, बदलाव दिखता है प्रकृति में हर तरफ, ऐसे होता हिन्दू नव वर्ष…।
हिन्दू नूतन वर्ष की शुभकामनाएं
11) दुख-तकलीफें लेकर जाए पुराना साल,
नई उमंगे, नई ऊर्जा लेकर आए नया साल
नूतन वर्षाभिनंदन
12) मुबारक हो आपको
हिन्दू नव वर्ष का महीना,
चमको तुम जैसे तारों का नगीना,
पतझड़ न आये आपकी जिन्दगी में,
यही है बस हमारे दिल की तमन्ना
हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं
13) फूल खिल कर चमन में खुशबू फैलाता है,
प्यार किसी के दिल में मोहब्बत बरसाता है,
चैत्र माह हिन्दू नव वर्ष की याद दिलाता है,
नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामना
14) सुनहरे सपनों की झंकार लाया है नववर्ष,
खुशियों के अनमोल उपहार लाया है नववर्ष,
आपकी राहों में फूलों को बिखराकर लाया है नववर्ष,
महकी हुई बहारों की खुशबू लाया है नववर्ष…
हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं
15) शुभं भवतु नव वर्षम्
आपृच्छस्व पुराणम् आमन्त्रयस्व
च नवम् आशा-सुस्वप्न-जिगीषाभि।
अर्थात, पुराने को राम-राम कहें और नए ( वर्ष) को आशा, अच्छे सपनों और महात्वाकाक्षाओं के साथ गले लगाएं।
हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन