Heart Broken Shayari: 'हंस के मेरे हाल...' टूटे दिल का दर्द बयां करती ये सैड शायरियां
Heart Broken Shayari: टूटे हुए दिल का हाल बयां करती हुई बेस्ट 20 शायरियां हिंदी में कर लें नोट। इन शायरियों को पढ़े, सोशल मीडिया का स्टेटस बनाएं या अपने बेवफा सनम को भेजकर दिल का हाल बताएं।

टूटे हुए दिल का दर्द तो वो आशिक ही बता सकता है, जिसकी गर्लफ्रेंड ने दगा किया हो। इन दुखभरी शायरियों के साथ अपने दिल के गमों को करें हल्का। यहां पढ़ें हार्ट ब्रैक करीब 20 शायरियां, जो हाल-ए-दिल करेंगी बयां। इन शायरियों को बना सकते हैं व्हाट्सएप स्टेटस।
Heartbreak shayari
1- अभी शहर में ही हूं तेरे कम से कम मेरे जाने तक जो जश्न टाल दे।
2- दिल तोड़ने के लिए पत्थर की नहीं, पत्थर दिल ही बहुत है।
3- बहुत देर लगादी तूने आते-आते ए वक़्त, अब तू रहने दे, तुझ से न बात बन पाएगी।
4- समय , अब मैं आ गया हूं तेरे पास, अब दुनिया तुझे नहीं आज़माएगी, जिसे तूने खोया है.. वो भी वापस मिल जाएगी।
5- ख्यालों से भी मेरे दिक्कत है तुझे, और ज़िंदगी में आना भी नहीं है, दिल में मेरे रहना भी नहीं है, और दिल से जाना भी नहीं है।
6- आवाज सुनकर जिसकी दिल ख़ुशी से भर जाया करता था, आज वही दिल आंसुओं से भरा है ।
7- नज़र में जो ख़ुशी बनकर बसी थी कभी ,आज वही आंसुओं में बह रही है।
8- यादों में कैद हो गया हूँ ऐसे जैसे छुप गयी हो तुम मेरे नाम में, कैसे यक़ीन दिलाऊं में खुद को की तुम अब नहीं हो मेरे सामने।
9- यक़ीन करके खुद को मिलाया था मैंने तुझसे, छोड़ कर कहती हो मुझे तुम की “तुमने ही दिल लगाया था मुझसे”।
10- जो शब्द मेरे कानो में रहा वो तुम्हारे नाम का था ,आज जो जाम मेरे हातो में है वो भी तुम्हारे नाम का है।
11- चाहा तो बहुत कि… तुझको ही चाहूं पर दिल ने तुझे पहचान लिया, इसमें मेरी क्या खता, ये तो दिल का मामला है।
12- ऐसा सफर..जो कभी खत्म न हो तेरे साथ, वो ख्वाब देखा था मैंने, गलती मेरी ही थी, जो ख्वाब को ख्वाब ही रहने दिया ।
13- हंस के मेरे हाल पर थप्पड़ मारा मेरे गाल पर, प्यार ने हकीकत से वाकिफ कराया, हकीकत ने प्यार से।
14-दिल के समंदर में जो तेरी यादों की लहर उठ रही है न, ये कही किसी को तबाह न कर दे ।
15- मैंने वादा किया था तुमसे, मैं आया तुमसे प्यार निभाने, टूट गए तुम डर के खुद ज़माने से, और चले हमें बेवफा बताने।
16- टूटे दिल की फ़रियाद रब भी सुनता नहीं है
लवों पर आ ही जाता है दर्द छुपता नहीं है
जब भी उसकी याद आती है कभी तन्हाई में
दामन भिगो देता हैं अश्क रुकता नहीं है।
17- मुस्कुरा के हमने दर्द को अपना बना लिया है
टूटे हुए दिल से हर एक सपना सजा लिया है
नीदों में भी खलल रहती उसकी यादों की
दाग दामन पर उस बेवफा का लगा लिया है
18- फिर आशिकी का कभी ख्याल नही आयगा
इस दिल को अब कोई मलाल नहीं आयेगा
हमको दे के दर्द वो अपने शहर जा चुकी है
पूछने इस दिल का कोई हाल नहीं आयेगा ।।
19- टूटने के बाद हो गयी पहचान जिन्दगी का
हमने भी मान लिया है अहसान जिन्दगी का
मेरे इस जहां से जाने का कुछ तो मलाल होगा
लेकिन चर्चे में रहेंगे मेरे दास्तान जिन्दगी का ।।
20- मेरे वफ़ा की कश्ती को किनारा भी न मिला
उस बेवफा को किसने पतवार दे दिया है
हमारे हिस्से में बस दर्द और आंशू ही रहे
उसको खुशियों का सारा संसार दे दिया है।।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन