मंडे को खास लोगों को ये 2 लाइन वाले मैसेज भेजकर कहें Good Morning, प्यार से भरेगा दिल और खूबसूरत बनेगा दिन
Monday Good Morning wishes In Hindi: सोमवार की सुबह हर किसी के लिए खास होती है। हर कोई अपने काम और मंजिल की ओर आगे कदम बढ़ाता है, ऐसे में आप गुड मॉर्निंग विश करने के लिए खास मैसेज भेज सकते हैं।

संडे के बाद मंडे की सुबह कई लोगों में नया जोश भर देती है, फिर से उठने और काम करने का। तो वही कुछ लोगों को मंडे बिल्कुल पसंद नहीं होता। अगर आप हर सुबह लोगों को गुड मॉर्निंग विश करते हैं, तो अब कुछ अलग अंदाज में मैसेज भेजना शुरू करें। हम आपको कुछ खूबसूरत मैसेज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी कर डायरेक्ट मैसेज में सभी को भेज सकते हैं। इन मैसेज को पढ़कर सामने वाले का दिन बन जाएगा और दिल खुशी और प्यार से भर जाएगा। चलिए पूरी लिस्ट देख लीजिए-
यहां पढ़ें गुड मॉर्निंग वाले विशेस-
1- सोमवार की सुबह नई उम्मीदों की किरण लेकर आए,
आपका दिन खुशियों और सफलता से भर जाए। सुप्रभात!
2- नया दिन, नई शुरुआत और नया हौसला मिले,
यह सोमवार आपके लिए शानदार साबित हो। शुभ प्रभात!
3- सोमवार है आज, मुस्कान के साथ आगे बढ़िए,
मेहनत रंग लाएगी, बस विश्वास रखिए। सुप्रभात!
4- हर सोमवार एक नया मौका देता है जीतने का,
पूरे जोश के साथ दिन की शुरुआत करें। Good Morning!
5- सुबह की रोशनी और सोमवार की ताज़गी,
आपके जीवन में भर दे खुशियों की हर घड़ी। सुप्रभात!
6- नई सोच, नई राह और नई उड़ान हो,
आपका सोमवार सफलता की पहचान हो। शुभ प्रभात!
7- भगवान करे यह सोमवार खास बन जाए,
हर सपना आपका सच हो जाए। सुप्रभात!
8- उठिए, जागिए और आगे बढ़ते रहिए,
यह सोमवार आपको मंज़िल तक ले जाए। Good Morning!
9- उठो, देखो सुबह का नजारा, हवा में है खुशबू और मौसम प्यारा।
हंसते रहो, खुश रहो सारा दिन, यही है मेरी शुभकामना तुम्हारे लिए हर दिन।
10- सोमवार की शुभ सुबह भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर आए,
आपके जीवन में सुख, शांति और सफलता भर जाए। सुप्रभात!
11- भोलेनाथ के चरणों में नमन कर दिन की शुरुआत करें,
यह सोमवार आपके जीवन को धन्य कर दे। सुप्रभात!
12- हर हर महादेव के जाप से दिन शुभ हो जाए,
भगवान शिव आपकी हर राह आसान बनाएं। शुभ प्रभात!
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन