लंच में बना लें टेस्टी स्पाइसी यखनी पुलाव, इस रेसिपी को सब बार-बार खाने की करेंगे डिमांड tasty lunch idea make yakhni pulao easy recipe to cook, रेसिपी - Hindustan
More

लंच में बना लें टेस्टी स्पाइसी यखनी पुलाव, इस रेसिपी को सब बार-बार खाने की करेंगे डिमांड

Yakhani Pulao Recipe: फ्राईड राइस और वेज बिरियानी तो कई बार बनाकर खिलाई होगी। लेकिन इस बार लंच में टेस्टी और खूशबूदार मसालों में पके यखनी पुलाव को बनाकर खिलाएं। इसे बच्चे और बड़े सब बार-बार खाने की डिमांड करेंगे। इसके साथ सर्व करें चटपटी हरी चटनी और रायता।

Thu, 9 April 2026 08:43 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
लंच में बना लें टेस्टी स्पाइसी यखनी पुलाव, इस रेसिपी को सब बार-बार खाने की करेंगे डिमांड

लंच में कुछ टेस्टी और आसान सा बनाने का मन है। जिसे पूरे फैमिली खा सके तो फटाफट से यखनी पुलाव बना लें। वेज बिरियानी और वेज पुलाव तो अक्सर ही बनाती होंगी लेकिन यखनी पुलाव एक बार बनाकर सबको खिला देंगी तो बार-बार इसे ही बनाने की डिमांड होगी। तो बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी और रेडी पुलाव को रायता और चटनी के साथ सर्व करें।

यखनी पुलाव बनाने की सामग्री

चार कप पानी

एक चम्मच साबुत धनिया

एक चम्मच शाह जीरा अगर ना हो तो जीरा

एक चम्मच जीरा

एक चम्मच सौंफ

पांच से छह लौंग

दस से बारह काली मिर्च

एक बड़ी इलायची

दो छोटी इलायची

एक जावित्री का टुकड़ा

एक चक्रफूल

एक टुकड़ा दालचीनी

दो तेजपत्ता

प्याज घिसी हुई

अदरक

लहसुन आठ से दस

धनिया की डंठल

पांच से छह हरी मिर्च

नमक स्वादानुसार

बासमती चावल

यखनी पुलाव बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में चार कप पानी लेंगे और उसे गर्म होने के लिए रख दें।
  • फिर इसमे सारे खड़े मसालों को एक साथ डाल दें।
  • एक प्याज को घिसकर पानी में डाल दें। और साथ ही लहसुन को भी घिस कर डालें।
  • अदरक को भी घिस लें और फिर पानी में डाल दें।
  • हरी धनिया की डंठल और हरी मिर्च को दो भाग करके डाल दें।
  • जिससे पानी में टेस्ट बढ़कर आए।
  • इस पानी में नमक स्वादानुसार और साथ ही तेजपत्ता भी दो से तीन तोड़कर डाल दें। इस पानी को गैस पर उबलने के लिए छोड़ दें और जब पानी आधा हो जाए तब गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • पानी रखने के बाद चावलों को नापकर धो दें और किनारे रख दें।
  • एक मीडियम साइज के आलू को छीले और बड़े टुकड़ों में काट लें।
  • इसके साथ ही मनचाही सब्जियों को ले सकती हैं। जैसे फूलगोभी, बींस, गाजर को भी काट लें। मीडियम साइज में सारी सब्जियों को काट लें।
  • स्वाद के लिए पनीर भी ले सकती हैं।
  • अब पानी उबल चुका है तो इसे गैस पर से उतारकर छान लें।
  • पुलाव बनाने के लिए किसी कड़ाही या हांडी को लें। उसमे तेल डालें और दो प्याज को लंबा-लंबा काट कर ब्राउन करके निकाल लें।
  • इसी तेल में पनीर को भी फ्राई कर लें। साथ ही आलू को भी फ्राई कर लें और बाकी सब्जियों को भी इसी तरह से तेल में फ्राई करें और इसी में मटर के साथ बड़े टुकड़ों में कटे हुए टमाटर डाल दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्रेकफास्ट में बनाएं चीले का रायता, कुछ ही मिनटों में हो जाएगा रेडी
  • साथ ही स्वादानुसार नमक डालकर सारी चीजों को फ्राई कर लें।
  • इसी में हरी धनिया डाल दें और साथ ही भीगे चावलों को डालकर धी-धीरे चलाएं।
  • चावलों की मात्रा के हिसाब से तैयार मसाले वाले पानी यानी यखनी को डाल दें।
  • बस इसे ढंक दें और पकाएं। मीडियम फ्लेम पर पकाएं। जब चावल अच्छे से बड़े हो जाएं तो ढक्कन खोलकर इसमे सुनहरे प्याज को डाल दें और साथ ही हरी मिर्च भी डाल दें।
  • धीमी फ्लेम पर कर के इसे ढक्कन ढंककर पकाएं।
  • दस मिनट में गैस बंद कर दें और फिर कुछ देर ढंककर फिर खोलें और गर्मागर्म पुलाव को चटनी के साथ सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।