गर्मी में बनाएं रिफ्रेशिंग चीले का रायता, फटाफट तैयार करें प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट protein rich breakfast idea for summer recipe of chilla raita, रेसिपी - Hindustan
More

गर्मी में बनाएं रिफ्रेशिंग चीले का रायता, फटाफट तैयार करें प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट

Protein Rich Breakfast: प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट डेली की जरूरत है। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि क्या बनाएं। चीले का रायता परफेक्ट रेसिपी है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। कुछ ही देर में पूरी फैमिली के लिए बनकर तैयार हो जाएगा।

Sun, 5 April 2026 02:02 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मी में बनाएं रिफ्रेशिंग चीले का रायता, फटाफट तैयार करें प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट

गर्मियों के सीजन में ऐसी चीजें खाने का मन करता हो जो ना केवल लाइटवेट लगे और न्यूट्रिशन रिच हो, खासतौर पर प्रोटीन से भरपूर। गर्मी में दही काफी सारे लोगों का फेवरेट ब्रेकफास्ट इंग्रीडिएंट होता है। लेकिन इसे पराठे के साथ खाना अब अनहेल्दी लोग मानते हैं तो अब क्यो ना इसे थोड़ा हटके तरीके खाने के लिए तैयार करें। जैसे मास्टरशेप अरूणा विजय की चीला रायता की रेसिपी। जो ब्रेकफास्ट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। नोट कर लें फटाफट बन जाने वाली चीला रायता की रेसिपी।

चीला रायता की सामग्री

50 ग्राम पनीर

एक चौथाई कप बेसन

चावल का आटा दो चम्मच

एक इंच अदरक का टुकड़ा

नमक स्वादानुसार

एक चौथाई के करीब पानी

दही सौ ग्राम

नमक स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच

तड़के के लिए

एक चम्मच तेल

राई

करी पत्ता

कुकिंग के लिए तेल

चीला रायता बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले चीला बनाने की तैयार करें। चीला बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर जार में पनीर डालकर ब्लेंड कर लें। इसके साथ चावल का आटा, बेसन, अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च और पानी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • किसी बाउल में निकालें और स्वादानुसार नमक डालकर टेस्ट को बैलेंस करें।
  • तवे को गर्म करें और करछूल या कटोरी से बैटर को फैलाकर चीला तैयार करें।
  • किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और तली छोड़ने पर चीले को पलटकर दोनों तरफ से सेंक लें।
  • तवे पर जरूरत के मुताबिक दो से तीन चीला बनाकर रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में बनाकर देखें शेजवान चटनी, बाजार वाली का टेस्ट भूल जाएंगे
  • बाउल में दही लें और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें। अब इसमे स्वादानुसार काला नमक और सादा नमक डालें। ऊपर से भुना जीरा डालकर मिक्स कर लें।
  • तैयार चीले को चौकोर टुकड़ों में काटें और दही में डाल दें।
  • ऊपर से स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेफ कुनाल कपूर ने बताई मां की आलू भिंडी की रेसिपी, आप भी करें ट्राई
  • तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और राई, हरी मिर्च और करी पत्ता को चटकाएं और दही में डाल दें।
  • बस तैयार है टेस्टी तड़के वाला चीला रायता।
  • ब्रेकफास्ट के लिए ये परफेक्ट रेसिपी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।