दाल बच गई है तो बना लें खस्ता और मसालेदार पराठे, ये चीजें मिलाकर गूंथ लें आटा Do not Throw Away Leftover Dal Make These Tasty and Spicy Parathas Instead, रेसिपी - Hindustan
More

दाल बच गई है तो बना लें खस्ता और मसालेदार पराठे, ये चीजें मिलाकर गूंथ लें आटा

Leftover Dal Paratha: अक्सर बच्चे दोबारा गर्म की गई दाल खाने से मुंह बनाते हैं लेकिन अगर आप आटे में दाल मिलाकर पराठे सेंक लेंगी तो यकीन मानिए बड़े शौक से खा लेंगे। पराठे को थोड़ा मसालेदार ट्विस्ट देने के लिए कुछ चीजें और भी एड कर सकती हैं।

Tue, 17 Feb 2026 06:24 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दाल बच गई है तो बना लें खस्ता और मसालेदार पराठे, ये चीजें मिलाकर गूंथ लें आटा

घर में अक्सर खाना बच जाता है और हमारे यहां इसे फेंकने का रिवाज बिल्कुल नहीं है। अब उदाहरण के लिए अगर रात की दाल जरा बच गई है तो उससे बहुत ही टेस्टी पराठे बनाए जा सकते हैं। घर की दादी-नानी अक्सर यही किया करती थीं। जिससे खाना भी वेस्ट नहीं होता था और ये वाकई टेस्टी भी होता है। अक्सर बच्चे दोबारा गर्म की गई दाल खाने से मुंह बनाते हैं लेकिन अगर आप आटे में दाल मिलाकर पराठे सेंक लेंगी तो यकीन मानिए बड़े शौक से खा लेंगे। पराठे को थोड़ा मसालेदार ट्विस्ट देने के लिए कुछ चीजें और भी एड कर सकती हैं। इससे पराठे और भी ज्यादा टेस्टी बनेंगे। इन पराठों के साथ तो सब्जी की भी जरूरत नहीं। अचार, रायता, दही या चटनी के साथ ही घरवाले खूब एंजॉय करेंगे। तो चलिए फटाफट से बची हुई दाल का मसाला पराठा बनाने की रेसिपी जान लेते हैं।

बची हुई दाल का पराठा बनाने की सामग्री

रात की दाल बच गई है तो सुबह नाश्ते या लंच में इसके टेस्टी से पराठे बना सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - गेहूं का आटा (2 कप), बची हुई दाल (1 कप), बारीक कटा हुआ हरा धनिया (2-3 चम्मच), प्याज (1 कप), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, जीरा पाउडर (आधा चम्मच), तेल (3-4 चम्मच)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले बनाकर रख लें आलू के चिप्स, ये 1 चीज डालने से बिल्कुल सफेद बनेंगे!
ये भी पढ़ें:ये 2 चीजें डालते ही मिनटों में गाढ़ा होगा दूध, 10 मिनट में बना लेंगी रबड़ी!

बची हुई दाल का मसाला पराठा कैसे बनाएं?

बची हुई दाल का मसाला पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में बची हुई दाल मिलाएं। दाल में ज्यादातर मसाले पहले से ही होते हैं इसलिए इन्हें एडजस्ट करते हुए बाकी मसाले मिलाने हैं ताकि स्वाद काफी अच्छा आए। इसके लिए आटे में जरा सा नमक, भुना जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें। पराठे को और टेस्टी बनाने के लिए इसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च भी एड जरूर करें।

आटे में दो चम्मच तेल भी डाल दें। फिर हल्के से पानी की मदद से आटा लगाकर तैयार कर लें। जैसा आटा आप नॉर्मल पराठे के लिए लगाती हैं, वैसा ही आटा लगाना है। अब इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर सेट होने के लिए छोड़ दें। आटा सेट हो जाए तो हाथों पर हल्का सा तेल लगा लें और एक बार आटे को दोबारा अच्छी तरह गूंथ लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही डालकर खूब चटपटे बनते हैं छोले, पूड़ी-चावल के साथ खा कर आ जाएगा मजा!

अब आटे से मीडियम साइज की एक लोई बनाएं और उसे गोल, स्क्वायर या ट्राएंगल शेप में बेलकर पराठे को शेप दें। इसके लिए थोड़े से सूखे आटे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। तवा गर्म हो जाए तो उसपर तेल लगाएं और पराठा सेंक लें। दोनों तरफ से गोल्डन होने तक पराठे को अच्छी तरह सेंक लें। बची हुई दाल के खस्ता मसालेदार पराठे बनकर तैयार हैं। इन्हें आप अचार, दही, रायता, हरी चटनी या किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।