वेट लॉस करना है तो एक दिन में कितने अंडे खाना सही होता है? डॉक्टर ने दिया जवाब doctor share how many eggs safe to eat in a day, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

वेट लॉस करना है तो एक दिन में कितने अंडे खाना सही होता है? डॉक्टर ने दिया जवाब

How many eggs to eat per day for weight loss: वजन घटाने की कोशिश में हैं और सोच रहें कि कितने अंडे खाना चाहिए तो डॉक्टर की सलाह जरुर सुन लें। जिसमे उन्होंने बताया कि कितने अंडे एक दिन में खाने चाहिए।

Sun, 26 April 2026 11:02 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
वेट लॉस करना है तो एक दिन में कितने अंडे खाना सही होता है? डॉक्टर ने दिया जवाब

अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स होते हैं और जयादातर लोग इसे खाना प्रिफर करते हैं। अब ऑमलेट का टेस्ट पसंद हो या फिर प्रोटीन की जरूरत पूरी करनी हो अंडा ब्रेकफास्ट में सबसे पहले याद आता है। लेकिन अंडे के बारे में ये भी कहा जाता है कि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ऐसे में काफी सारे लोगों के दिमाग में सवाल रहता है कि हेल्दी रहना हो तो एक बार में कितने अंडे खाना सही है। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल रहता है तो डॉक्टर शुभम वात्सल्य ने जवाब दिया है कि दिनभर में कितने अंडे खाना सेफ होता है।

एक दिन में कितने अंडे खाना सेफ है

डॉक्टर के मुताबिक दिनभर में तीन अंडे खाना सेफ है। इससे आपके शरीर को 18 ग्राम कंप्लीट प्रोटीन मिलता है। जिसमे सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। जो मसल्स की रिकवरी करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करता है।

लिवर हेल्थ के लिए अच्छा

अंडे के पीले भाग में पाया जाने वाला कोलिन लिवर हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ये लिवर को डिटॉक्स करता है और साथ ही फैट को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है। अंडे को लिवर सपोर्टिव फूड भी कहा जाता है।

शरीर में बढ़ाता है गुड कोलेस्ट्रॉल

अगर 3 अंडे रोजाना खाए जाएं तो इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को सेफ कोलेस्ट्रॉल में कन्वर्ट करता है। जिससे कॉर्डियोवस्कुलर का रिस्क नेचुरली कम होता है।

आंखों को फायदा

रोजाना ये 3 अंडे अगर खाए जाते हैं तो केवल लिवर, हार्ट और मसल्स पर ही असर नहीं होता। ये आपके आंखों के लिए वरदान है। अंडे में एंटीऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जिऑक्सथाइन पाया जाता है जो आंखों को एजिंग के इफेक्ट से बचाता है। यहीं नहीं ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से स्किन पर हो रहे इफेक्ट को भी कम करता है। कह सकते हैं कि अंडा एंटी एजिंग का काम भी करता है।

एक एडल्ट जो हर दिन जमकर एक्सरसाइज करता है उसे रोजाना अगर 3 अंडे लगभग 30 दिन तक खाए जाएं तो बॉडी में जरूरी डिफरेंस नजर आने लगता है। वहीं डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों को हफ्ते में 5-6 अंडे से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। वहीं सामान्य एडल्ट को जो हाई लेवल की एक्सरसाइज नहीं करते हैं उन्हें हर दिन एक से दो अंडे खाना पर्याप्त होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।