रेस्टोरेंट वाले आलू कुलचे के स्वाद को पसंद करती हैं तो सीख लें घर में बनाने का बिल्कुल आसान तरीका
Aloo Kulcha Recipe At Home: रेस्टोरेंट में बनने वाले आलू कुल्चे के स्वाद के शौकीन हैं और अक्सर इसे याद करते रहते हैं। तो घर में बनाने का तरीका भी सीख सकते हैं। बगैर ज्यादा मेहनत के फटाफट रेस्टोरेंट जैसे आलू कुलचे बनाकर तैयार किये जा सकते हैं। नोट कर लें रेसिपी।

रेस्टोरेंट वाले आलू कुलचे के शौकीन हैं। लेकिन घर में बनाना मुश्किल लगता है। जब भी घर वालों की डिमांड होती है तो वहीं आलू के पराठे ही बना देती हैं तो अब टेंशन छोड़ें। बस इस आसान सी रेसिपी को फॉलो करें। जिसकी मदद से पहली बार में ही कुलचे बिल्कुल क्रिस्पी और टेस्टी बनकर तैयार होंगे। प्रियंका रतूरिया ने वीडियो शेयर कर इन टेस्टी और आसानी से बन जाने वाले आलू कुलचे की रेसिपी को शेयर किया है।
आलू कुलचा की सामग्री
दो कप मैदा
एक चम्मच नमक
डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
डेढ़ चम्मच तेल
एक चौथाई कप दही
दो उबले आलू
एक बारीक कटी प्याज
दो से तीन हरी मिर्ची कटी हुई
बारीक कटा फ्रेश हरा धनिया
एक से दो चम्मच अदरक घिसकर
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
अमचूर पाउडर स्वादानुसार
आलू कुलचा बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले कुलचा बनाने के लिए आटा गूंथकर रख लें।
- आटा गूंथने के लिए किसी बाउल में दो कप मैदा लें। उसमे एक चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर डालें।
- साथ में एक चौथाई कप दही और डेढ़ चम्मच तेल डालें और आटा गूंथ लें।
- इस नर्म आटे को गूंथकर कपड़े से ढंककर किनारे रख दें।
- अब दो आलू उबले हुए लें और स्टफिंग तैयार करें।
- स्टफिंग रेस्टोरेंट जैसी बनाने के लिए बस बेसिक चीजों का इस्तेमाल करें। जैसा कि बड़े ढाबा या रेस्टोरेंट में किया जाता है।
- उबले आलू को मैश कर लें और उसमे स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और अमचूर डाल दें। साथ ही हल्दी भी डाल दें।
- साथ में बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज डालें।
- साथ में फ्रेश कुटी धनिया और जीरा पाउडर मिक्स करें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर स्टफिंग तैयार कर लें।
- अब जिस आटे को ढंककर रखा उसे निकालें और थोड़ा सा गूंथ लें।
- छोटी लोई बनाएं और आलू की स्टफिंग कर बेल लें।
- इसे ओवल शेप या फिर गोल बेले और ऊपर हरी धनिया की पत्तियों को भी चिपकाएं।
- बस अब तवे पर पानी का छींटा इतना मारे कि पानी तवे पर थोड़ा सा तैरता रहे। इसी के बीच में तैयार स्टफ्ड कुलचा को रखें और ऊपर किसी ढक्कन से झंक दें। बस थोड़ी देर पकने दें। पकने से इसमे बबल बनेंगे और ये कुलचे फूलने लगेंगे। बस रेडी है होममेड टेस्टी कुल्चे की बिल्कुल आसान सी रेसिपी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन