रमजान स्पेशल : इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं मलाईदार खजूर की खीर, नोट करें शाही रेसिपी Ramadan 2026 iftar party recipe how to make malaidar khajoor kheer recipe khajur ki kheer kyse banate hain date kheer, रेसिपी - Hindustan
More

रमजान स्पेशल : इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं मलाईदार खजूर की खीर, नोट करें शाही रेसिपी

Ramadan Iftar Recipe Khajoor Ki Kheer : यह खीर न सिर्फ जायके में बेमिसाल है, बल्कि खजूर की अपनी कुदरती मिठास की वजह से इफ्तार की थकान को भी पल भर में दूर कर देती है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी और हेल्दी खजूर की खीर।

Mon, 23 Feb 2026 09:06 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
रमजान स्पेशल : इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं मलाईदार खजूर की खीर, नोट करें शाही रेसिपी

Khajoor Ki Kheer Kyse Baneye : रमजान के पाक महीने में दिनभर रोजा रखने के बाद, जब इफ्तार का वक्त आता है, तो मन कुछ ऐसा खाने का करता है जो मुंह का जायका दुरुस्त करने के साथ सेहत और ऊर्जा का भी खास ख्याल रखें। यही वजह है कि मुस्लिम लोग अपना रोजा खजूर खाकर खोलते हैं। लेकिन अगर इसी खजूर को गाढ़े मलाईदार दूध और मेवों के साथ मिलाकर 'खजूर की खीर' तैयार की जाए, तो सेहत और स्वाद दोनों बने रहते हैं। यह खीर न सिर्फ जायके में बेमिसाल है, बल्कि खजूर की अपनी कुदरती मिठास की वजह से इफ्तार की थकान को भी पल भर में दूर कर देती है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी और हेल्दी खजूर की खीर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Quote of the Day: मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाए रखती हैं 5 बातें

खजूर की खीर बनाने के लिए सामग्री

-1 लीटर दूध (फुल क्रीम दूध)

-200 ग्राम खजूर (बीज निकले हुए और बारीक कटे हुए)

-2 बड़े चम्मच चावल (भीगे हुए और दरदरे पिसे हुए)

-1 बड़ा चम्मच घी

-मेवे काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)

-आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-5-6 धागे केसर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर दिखना है 'Picture Perfect'? आजमाएं ये 7 वायरल कपल फोटो आइडियाज !

खजूर की खीर बनाने का तरीका

खजूर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को धोकर उसके बीज निकाल लें। इसके बाद खजूर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें। आप चाहें तो आधे खजूरों को थोड़े से गर्म दूध के साथ पीसकर पेस्ट भी बना सकते हैं, इससे खीर गाढ़ी और मलाईदार बनती है। अब एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध गरम करने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच कम करके दूध को तब तक पकाएं जब तक यह हल्का गाढ़ा न हो जाए।

चावल डालें- अब दूध में दरदरे पिसे हुए चावल डालकर खीर को धीमी आंच पर चावल के नरम होने तक पकाएं। इसके बाद एक छोटे पैन में घी गरम करके उसमें कटे हुए मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर अलग निकाल लें।

खजूर मिलाएं- अब उबलते हुए दूध में कटे हुए खजूर और खजूर का पेस्ट डालते हुए लगातार चलाते हुए 8-10 मिनट तक पकाएं। आप देखेंगे कि दूध का रंग हल्का भूरा होने लगा है। इसके बाद खीर में इलायची पाउडर, केसर और भुने हुए मेवे मिलाएं। खीर को 5 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आपकी टेस्टी खजूर की खीर बनकर तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस होली घर पर बनाएं रुई जैसे नरम चटपटे दही भल्ले, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!

खजूर की खीर का स्वाद बढ़ाएंगे ये खास टिप्स

चीनी की जरूरत नहीं: खजूर खुद बहुत मीठे होते हैं, इसलिए इस खीर में अलग से चीनी डालने की आवश्यकता नहीं होती। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है, तो गैस बंद करने के बाद थोड़ा गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

फटने से बचाएं- कभी-कभी खजूर की वजह से दूध फट सकता है। इससे बचने के लिए खजूर को बहुत ज्यादा खट्टे न होने दें और दूध को लगातार चलाते रहें।

परोसें- आप इस खीर को गरमा-गरम परोस सकते हैं या फ्रिज में ठंडी करके भी इसका आनंद ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।