होली हो या रमजान बेहद पसंद किए जाते हैं चटपटे वेज गलौटी कबाब, स्वाद ऐसा कि नॉन-वेज भूल जाएंगे ramadan 2026 holi 2026 snacks how to make veg galouti kebab recipe to make your party more delicious, रेसिपी - Hindustan
More

होली हो या रमजान बेहद पसंद किए जाते हैं चटपटे वेज गलौटी कबाब, स्वाद ऐसा कि नॉन-वेज भूल जाएंगे

Galouti Kebab Recipe : लोग समझते हैं कि ये नवाबी स्वाद सिर्फ रेस्टोरेंट्स या नॉन-वेज में ही मुमकिन है, लेकिन यकीन मानिए, सही मसालों और थोड़े से प्यार के साथ जब आप इन्हें घर पर तैयार करते हैं तो खाने वाला उंगलियां चाटता रह जाता है।

Tue, 24 Feb 2026 09:49 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
होली हो या रमजान बेहद पसंद किए जाते हैं चटपटे वेज गलौटी कबाब, स्वाद ऐसा कि नॉन-वेज भूल जाएंगे

Veg Galouti Kabab Step-by-Step Recipe : त्योहारों की रौनक सिर्फ सजने- संवरने में नहीं, बल्कि रसोई से आने वाली उस खुशबू में भी छिपी हुई होती है जो मोहल्ले भर को बता देती हैं कि आज आपकी किचन में क्या कुछ खास बन रहा है। फिर चाहे होली की हुड़दंग भरी सुबह हो या रमजान के मुकद्दस महीने में इफ्तार का सुकून, 'गलौटी कबाब' एक ऐसी डिश है जो घर आए मेहमानों के आगे परोसने के लिए परफेक्ट मानी जाती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि गलौटी कबाब एक नॉन वेज डिश है और इसे सिर्फ मटन से ही तैयार किया जाता है। लेकिन कबाब के शौकीन लोगों के लिए हम इस लेख में लेकर आए हैं वेज गलौटी कबाब की ऐसी स्पेशल रेसिपी, जिसे मटन से नहीं बल्कि राजमा या काले चने से बनाकर तैयार किया जाता है। 'गलौटी' का मतलब होता है- मुंह में जाते ही मक्खन की तरह घुल जाने वाला। अक्सर लोग समझते हैं कि ये नवाबी स्वाद सिर्फ रेस्टोरेंट्स या नॉन-वेज में ही मुमकिन है, लेकिन यकीन मानिए, सही मसालों और थोड़े से प्यार के साथ जब आप इन्हें घर पर तैयार करते हैं तो खाने वाला उंगलियां चाटता रह जाता है। तो चलिए, इस बार की रमजान और होली की दावत को थोड़ा 'शाही' बनाते हुए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं चटपटे वेज गलौटी कबाब।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परंपरा की मिठास या सेहत का विज्ञान : जानें इफ्तार में खजूर खाने के 5 जादुई फायदे

चटपटे वेज गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री

-1 कप राजमा या काले चने(रात भर भीगे और उबले हुए)

-1/2 कप पनीर(कद्दूकस किया हुआ)

-2-3 बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन(बाइंडिंग के लिए)

-1/2 कप ब्राउन प्याज (बारीक पिसा हुआ)

-2-3 बूंदें केवड़ा जल या गुलाब जल (खुशबू के लिए)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रमजान स्पेशल : इफ्तार पार्टी में बनाएं मलाईदार खजूर की खीर, नोट करें शाही रेसिपी

चटपटे वेज गलौटी कबाब बनाने का तरीका (Veg Galouti Kabab Step-by-Step)

चटपटे वेज गलौटी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए राजमा या चनों को मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि पेस्ट एकदम चिकना होना चाहिए ताकि वह मुंह में जाते ही घुल जाए। इसे बाद इस पेस्ट में कद्दूकस किया हुआ पनीर, पिसा हुआ तला हुआ प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, और थोड़ा सा गरम मसाला मिलाएं। गलौटी कबाब को 'स्मोकी फ्लेवर' देने के लिए मिश्रण के बीच में एक जलता हुआ कोयला रखें, उस पर थोड़ा घी डालकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। कबाब बनाने की यह टिप आपकी रेसिपी को वह खुशबू देगी जो इसे ढाबे या रेस्टोरेंट जैसा बनाएगी।

शेप और फ्राई- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे और बेहद नरम कबाब बनाकर तवे पर देसी घी के साथ धीमी आंच पर सेकें। कबाब को तब तक सेकें जब तक उसकी बाहर की परत सुनहरी न हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथों की खुजली- पैरों की सूजन: डॉ. कुणाल से जानें किडनी फेलियर के शुरुआती लक्षण

सर्विंग टिप- वेज गलौटी कबाबों को उलटे तवे के परांठे या गरमा-गरम रुमाली रोटी के साथ परोसें। आप इनके साथ लच्छा प्याज और पुदीने की चटनी परोसेंगे तो इनका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।