मसूर की दाल बनाने का ये नया तरीका ट्राई किया? इतनी टेस्टी बनेगी कि घरवाले यही डिमांड करेंगे! Quick, Easy and Super Tasty Try This Different Way of Making Masoor Dal, रेसिपी - Hindustan
More

मसूर की दाल बनाने का ये नया तरीका ट्राई किया? इतनी टेस्टी बनेगी कि घरवाले यही डिमांड करेंगे!

Masoor Dal: आज हम आपके साथ मसूर की दाल बनाने का एकदम नया तरीका शेयर कर रहे हैं। एक बार इस तरह से बनाएंगी तो यकीन मानिए बहुत ही टेस्टी दाल बनकर तैयार होगी।

Tue, 23 Dec 2025 12:33 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मसूर की दाल बनाने का ये नया तरीका ट्राई किया? इतनी टेस्टी बनेगी कि घरवाले यही डिमांड करेंगे!

लाल वाली मसूर की दाल आपने घर में बनाकर जरूर खाई होगी। रोजमर्रा में बनाने के लिए ये परफेक्ट रहती है। काफी जल्दी बन भी जाती है और खाने में बढ़िया लगती है। हालांकि बच्चे कई बार इसे खाने में काफी नखरे करते हैं और फिर सेम दाल खाने से बोरियत भी होने लगती है। आमतौर पर आप इसे पहले उबालकर फिर टमाटर, प्याज का छौंक लगाकर बनाती होगीं। लेकिन आज हम आपके साथ इसे बनाने का एकदम नया तरीका शेयर कर रहे हैं। डिजिटल क्रिएटर इंशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली मसूर दाल की रेसिपी शेयर की है। एक बार इस तरह से बनाएंगी तो यकीन मानिए बहुत ही टेस्टी दाल बनकर तैयार होगी।

बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए होंगी?

इस तरीके से दाल बनाने के लिए आपको लगभग वही चीजें चाहिए होंगी, जो आप आमतौर पर इस्तेमाल करती हैं। जैसे मसूर की दाल, 4 टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर। इसके अलावा तड़का लगाने के लिए देसी घी, राई के दाने, जीरा, हींग, करी पत्ता, लहसुन की कलियां और हरा धनिया पत्ता ले लें।

दाल में डालकर उबाल लें ये चीजें

आमतौर पर आप मसूर की दाल में पानी डालकर उबाल लेती होंगी। लेकिन ये तरीका थोड़ा सा अलग है। इसके लिए कुकर में धुली हुई मसूर की दाल लें, फिर सारे टमाटर दो टुकड़ों में काटकर डालें। साथ ही बीच से चीरा लगी हुई हरी मिर्च, लहसुन की कलियां (छीलकर), जीरा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। दो सीटियों में दाल अच्छी तरह उबल जाएगी।

दाल को अच्छे से मैश कर लें

दाल उबल जाए, तो उसके बाद सबसे पहले टमाटर की स्किन बाहर निकाल दें। चिमटे की मदद से आप इन्हें फटाफट निकाल लेंगी। अब किसी मैशर की मदद से दाल को अच्छे से मैश कर लें, ताकि टमाटर और सभी बाकी सामग्रियां आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं। दाल जितनी अच्छी तरह से घुटी हुई होगी, उतनी ही टेस्टी भी बनेगी।

इस तड़के से दोगुना हो जाएगा दाल का स्वाद

मसूर की दाल में देसी घी का तड़का बहुत अच्छा लगता है। कह सकते हैं कि इसमें असली स्वाद तो तड़के से ही आता है। इसके लिए सबसे पहले पैन में देसी घी गर्म कर लें, फिर उसमें राई, जीरा और हींग डालकर चटका लें। दाल को नेक्स्ट लेवल खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाने के लिए जरा से करी पत्ता एड करें, साथ में लहसुन और बीच से चीरा लगी हुई हरी मिर्च भी। अब इस तड़के को दाल में लगा दें। बहुत ही ज्यादा टेस्टी दाल बनकर तैयार होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय बनेगी गाढ़ी, बस 1 चम्मच मिला दें ये पाउडर, जानें 5 स्टार होटलों का सीक्रेट!
ये भी पढ़ें:गाजर घिसने का झंझट खत्म! इस ट्रिक से फटाफट बना लेंगी शादियों जैसा हलवा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।