चाय बनेगी गाढ़ी और मलाईदार, बस 1 चम्मच मिला दें ये पाउडर, जानें 5 स्टार होटलों का सीक्रेट! How Five Star Hotels Make Their Chai So Rich and Flavourful know the secret, खाना - Hindustan
More

चाय बनेगी गाढ़ी और मलाईदार, बस 1 चम्मच मिला दें ये पाउडर, जानें 5 स्टार होटलों का सीक्रेट!

आपने कभी किसी बड़े रेस्टोरेंट में चाय पी होगी तो, देखा होगा कि वहां की चाय का स्वाद कुछ अलग ही होता है। अब सवाल है कि ये लोग आखिर चाय में ऐसा क्या डालते हैं? तो चलिए आज 5 स्टार होटल जैसी चाय बनाने के कुछ सीक्रेट्स आपको बताते हैं।

Mon, 22 Dec 2025 01:35 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
चाय बनेगी गाढ़ी और मलाईदार, बस 1 चम्मच मिला दें ये पाउडर, जानें 5 स्टार होटलों का सीक्रेट!

हर रोज सुबह की शुरुआत हो या शाम की, अधिकतर भारतीयों के लिए ये वक्त चाय की चुस्कियों के नाम होता है। चाय हमारे लिए महज ड्रिंक नहीं है, बल्कि एक इमोशन है। खैर, अगर आप भी टी लवर हैं, तो जाहिर है चाय का स्वाद आपके लिए काफी मायने रखता है। हर कोई परफेक्ट चाय नहीं बना सकता। आपने कभी फाइव स्टार होटल में या किसी बड़े रेस्टोरेंट में चाय पी होगी तो, देखा होगा कि वहां की चाय का स्वाद कुछ अलग ही होता है। वो महंगी बेशक होती है, लेकिन उसमें से आने वाली खुशबू और गाढ़ा मलाईदार स्वाद, कीमत वसूल करा देते हैं। तो अब सवाल है कि ये लोग आखिर चाय में ऐसा क्या डालते हैं? तो चलिए आज फाइव स्टार होटल जैसी चाय बनाने के कुछ सीक्रेट्स आपको बताते हैं।

क्रश कर के डालें अदरक, काली मिर्च और हरी इलायची

अच्छी और खुशबूदार चाय बनाने के लिए आपको ज्यादा नहीं बस ये 3 मसाले चाहिए होते हैं। दो हरी इलायची, दो काली मिर्च और अदरक का टुकड़ा ले कर अच्छी तरह कूट लें। अगर दो कप चाय बना रहे हैं, तो एक चम्मच ये मसाला जरूर डालें।

पानी में उबालें मसाला और चायपत्ती

दो कप चाय बना रहे हैं, तो एक कप पानी पतीले में उबालें। जब पानी में उबाल आने लगे, फिर उसमें अदरक वाला मसाला और चाय पत्ती मिलाएं। इसके बाद आपको हड़बड़ी नहीं करनी है, बल्कि इसे 3 से 4 मिनट के लिए पकने देना है। इसके बाद चीनी एड और फिर 1 मिनट के लिए पका लें।

दूध को अच्छे से पकाना है जरूरी

अब बारी है चाय में दूध मिलाने की। फुल फैट दूध इस्तेमाल करें, इससे चाय गाढ़ी बनेगी। गैस की फ्लेम तेज रखें और चमचे से चाय को ऊपर-नीचे चलाते हुए पका लें। दूध को आपको कम से कम 3 से 4 मिनट जरूर पका लेना है, तभी चाय अच्छी बनती है।

ये है महंगे होटलों की चाय का सीक्रेट!

किसी अच्छी जगह चाय पीएंगे तो वहां की चाय में एक गाढ़ापन और खुशबू होती है। इसके पीछे का सीक्रेट है, मिल्क पाउडर। जी हां, वही दूध वाला पाउडर जिसे मिठाई बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। दो कप चाय बना रहे हैं, तो एक चम्मच मिल्क पाउडर को थोड़े से पानी में अच्छी तरह घोल लें। फिर चाय में मिलाएं ताकि गुठलियां ना पड़ें। अब गैस की फ्लेम धीमी करें और चाय को 5 मिनट के लिए पकने दें। चाय इतनी खुशबूदार और गाढ़ी बनेगी कि हर कोई तारीफ करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजर घिसने का झंझट खत्म! इस ट्रिक से फटाफट बना लेंगी शादियों जैसा हलवा
ये भी पढ़ें:तवे पर बना लें सॉफ्ट नान, इस ट्रिक से बनेंगे एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।