पिज्जा-पराठे के लिए घर पर ही बनाएं चीज, सिर्फ 2 चीजों से बनेगा मार्केट जैसा! शेफ ने बताई रेसिपी Make market like Creamy Cheese at Home Using Just 2 Ingredients Chef Shares Easy Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

पिज्जा-पराठे के लिए घर पर ही बनाएं चीज, सिर्फ 2 चीजों से बनेगा मार्केट जैसा! शेफ ने बताई रेसिपी

घर पर ही बाजार जैसा क्रीमी और टेस्टी चीज बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। लगभग हर सामग्री आपकी रसोई में मौजूद है। शेफ पारुल गुप्ता ने इसकी बड़ी सिंपल रेसिपी शेयर की है।

Mon, 5 Jan 2026 01:32 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
पिज्जा-पराठे के लिए घर पर ही बनाएं चीज, सिर्फ 2 चीजों से बनेगा मार्केट जैसा! शेफ ने बताई रेसिपी

बच्चे हों या बड़े, आजकल चीज सभी का फेवरिट हो गया है। पराठे, सैंडविच, पिज्जा, बर्गर जैसी कई डिशेज हैं, जिनमें चीज इस्तेमाल होता है और ये बच्चों को बड़ी पसंद आती हैं। अब इसके लिए मार्केट से प्रोसेस्ड चीज लाना पड़ता है, जो महंगा भी होता है और उसमें प्रिजर्वेटिव्स और मिलावट का भी खतरा होता है। ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही चीज बनाकर रख लें। अब ये सुनने में मुश्किल और झंझट भरा जरूर लग सकता है लेकिन यकीन मानिए ये फटाफट बन जाता है और आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं होती। शेफ पारुल गुप्ता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सिर्फ दो चीजों से बनने वाले चीज की रेसिपी शेयर की है, जो बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं।

घर पर बनाएं मार्केट जैसा चीज

घर पर ही बाजार जैसा क्रीमी और टेस्टी चीज बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। लगभग हर सामग्री आपकी रसोई में मौजूद है। इसके लिए बस आपको दूध (डेढ़ लीटर), सफेद सिरका (2 बड़े चम्मच), ईनो (1 पैकेट), देसी घी (1 चम्मच), आधा चम्मच नमक और चुटकी भर हल्दी पाउडर।

स्टेप बाय स्टेप जानें चीज बनाने का तरीका

  • सबसे पहले दूध को उबालने के लिए गैस पर चढ़ा दें। इसमें एक उबाल आने तक पकाएं।
  • अब दो बड़े चम्मच सफेद सिरका और उतना ही पानी मिलाकर एक घोल बना लें। दूध में एक उबाल आने के बाद इस सिरके वाले घोल को दूध में मिलाएं।
  • धीरे-धीरे दूध फटने लगेगा। एक सूती कपड़े से दूध को छान लें और पनीर अलग कर लें। ऊपर से साफ पानी डालकर हल्के हाथों से निचोड़ लें।
  • एक कटोरी में ईनो का पैकेट डालें और 1 चम्मच पानी मिलाएं। इन्हें आपस में घोलें, जब तक बुलबुले बनना बंद ना हो जाएं।
  • अब एक मिक्सर जार में बना हुआ पनीर और तैयार ईनो का सॉल्यूशन डालें। साथ ही एक चम्मच देसी घी, नमक और चुटकी भर हल्दी पाउडर डालकर सभी चीजों को आपस में ब्लेंड कर लें। क्रीम चीज बनकर तैयार है।
  • अब एक कंटेनर में बटर पेपर रखें और उसपर ये क्रीम चीज स्प्रेड कर दें। ऊपर से क्लिंग रैप लगाएं और ढक्कन बंद कर दें। इसे फ्रिज में लगभग 3 से 4 घंटे के लिए सेटल होने दें। बिल्कुल बाजार जैसा चीज बनकर तैयार हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुछ चटपटा खाने का मन है, तो कुकर में बना लें देसी मैकरोनी, शेफ से शेयर की रेसिपी
ये भी पढ़ें:सिर्फ 3 चीजों से बन जाएगा दानेदार कलाकंद, मुंह मीठा करने के लिए देखें रेसिपी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।