स्पाइसी मैगी पसंद है तो एक बार ये तरीका जरूर ट्राई करें, शेफ यमन अग्रवाल ने शेयर की रेसिपी
Maggi Recipe: आज हम आपके साथ एकदम ही नई रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो शेफ यमन अग्रवाल ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए साझा की है। अगर आप स्पाइसी खाना पसंद करते हैं, तो ये मैगी की रेसिपी आपकी फेवरिट बन जाएगी।

हल्की भूख लगी हो और गरमा-गरम मैगी खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। बच्चों से ले कर बड़े तक, मैगी नूडल्स का मसालेदार स्वाद पसंद करते हैं। अब इसे बनाने के कई तरीके हैं। कभी झटपट भूख लगी हो, तो पानी में उबालकर दो मिनट में बना लिया या कभी तड़का लगाकर एकदम देसी फ्लेवर वाली मैगी तैयार कर ली। हालांकि आज हम आपके साथ एकदम ही नई रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो शेफ यमन अग्रवाल ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए साझा की है। अगर आप स्पाइसी खाना पसंद करते हैं, तो ये मैगी की रेसिपी आपकी फेवरिट बन जाएगी। और हां, इसे बनाने में भी कुछ ज्यादा समय नहीं लगने वाला। तो चलिए रेसिपी जान लेते हैं।
इन सामग्रियों की जरूरत होगी
शेफ यमन ने 3 पैकेट मैगी के साथ रेसिपी शेयर की है। आप जितने पैकेट मैगी ले रहे हैं, उस हिसाब से सामग्री कम या ज्यादा कर सकते हैं। मैगी के अलावा जिन चीजों की आपको जरूरत है, वो हैं- दो प्याज, शिमला मिर्च, 4-5 हरी मिर्च, 10-15 लहसुन की कलियां, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, नमक और थोड़ा सा तेल।
मैगी में एड करें स्वाद भरी टॉपिंग
इस नई रेसिपी के लिए सबसे पहले सिंपल मैगी बनाकर तैयार कर लें। एक पैन में पानी उबालें, फिर नूडल्स और मसाला डालकर पका लें। आपको ज्यादा सूपी या ड्राई मैगी नहीं बनानी है, इसलिए पानी की मात्रा मीडियम ही रखें। अब बारी है ऊपर से स्पाइसी तड़का लगाने की। इसके लिए प्याज और शिमला मिर्च को लंबा-लंबा काट लें। हरी मिर्च में चीरा लगाकर स्लिट कर लें और लहसुन को बारीक काट लें।
अब एक पैन को मीडियम गर्म करें और उसमें तेल डालें। इसके बाद लहसुन और हरी मिर्च डालकर 10 से 15 सेकेंड के लिए रोस्ट कर लें। इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च एड करें और सभी चीजों को तेज आंच पर क्रंची होने तक पकाएं। इस दौरान इनमें चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और हल्का नमक भी मिला लें। बहुत ज्यादा देर भी ना पकाएं, सिर्फ सब्जियों में हल्का क्रंच आने दें। टॉपिंग तैयार है। अब प्लेन मैगी को बाउल में सर्व करें और उसके ऊपर ये टॉपिंग एड कर दें। जो भी ये मैगी ट्राई करेगा, गारंटी है कि आपकी तारीफ जरूर होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन