कभी खाएं हैं गाजर के गुलाब जामुन? नए साल पर कुछ स्पेशल बनाना है, तो सीख लें रेसिपी! Make Soft, Juicy Gajar Gulab Jamuns at Home With This Simple Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

कभी खाएं हैं गाजर के गुलाब जामुन? नए साल पर कुछ स्पेशल बनाना है, तो सीख लें रेसिपी!

Gajar Gulab Jamun: शेफ निकिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाजर के गुलाब जामुन की रेसिपी साझा की है। न्यू ईयर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।

Thu, 25 Dec 2025 05:08 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कभी खाएं हैं गाजर के गुलाब जामुन? नए साल पर कुछ स्पेशल बनाना है, तो सीख लें रेसिपी!

जब बात हो गाजर की तो सबसे पहले गाजर का हलवा ही दिमाग में आता है। सर्दियों में गाजर का हलवा खाने का मजा ही कुछ और है। खैर, अब हलवा तो आपने खूब बनाकर खाया होगा, लेकिन आज जो रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं वो शायद ही आपने सुनी भी हो। जी हां, हम बात कर रहे हैं गाजर के गुलाब जामुन की, जिन्हें आप गाजर जामुन भी कह सकती हैं। ये खाने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि हर बार आप इन्हें ट्राई करना चाहेंगी। शेफ निकिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इनकी रेसिपी साझा की है। न्यू ईयर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।

गाजर गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

गाजर गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गाजर, मिठास के लिए खजूर, देसी घी, इलायची पाउडर, सूजी, दूध और मिल्क पाउडर। बस इन चीजों से आप टेस्टी गाजर के गुलाब जामुन बना सकती हैं। चलिए अब स्टेप बाय स्टेप देखते हैं कि इन्हें बनाना कैसे है।

कैसे बनाएं गाजर जामुन?

गाजर जामुन बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंं। अब मिठास के हिसाब से थोड़े खजूर लें और गाजर के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। एक पैन में देसी घी गर्म करें, अब उसमें ये पेस्ट एड करें। फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर डालें और थोड़ी देर भून लें। इसमें थोड़ी सी सूजी डालकर दो मिनट भून लें, फिर फुल क्रीम मिल्क एड करें और एक डो बना लें। डो ठंडा हो जाए तो जामुन की बॉल्स बना लें।

अब दूध गर्म करने के लिए गैस पर रखें और उसमें मिल्क पाउडर मिलाकर घोल बना लें। इसमें हल्का सा इलायची पाउडर एड करें, ताकि अच्छी सी खुशबू और फ्लेवर आए। अब जामुन की बनी हुई बॉल्स एक-एक कर के इसमें एड करें। थोड़ी देर इन्हें दूध में कुक होने दें, फिर गैस बंद कर दें। सर्व करने से पहले ड्राई फ्रूट्स एड करें, बहुत ही टेस्टी गुलाब जामुन बनकर तैयार होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में कढ़ी बना रही हैं तो ये 4 तरह की पकौड़ी डालें, डबल हो जाएगा स्वाद!
ये भी पढ़ें:मसूर की दाल एक बार इस तरीके से बनाकर देखें, घरवाले आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।