2 लीटर दूध से घर पर झटपट बनाएं बाजार जैसा मोजरेला चीज, पंकज भदौरिया ने बताया कमाल का तरीका Make Mozzarella Cheese at home with 2 litre milk recipe approved by pankaj bhadouria, रेसिपी - Hindustan
More

2 लीटर दूध से घर पर झटपट बनाएं बाजार जैसा मोजरेला चीज, पंकज भदौरिया ने बताया कमाल का तरीका

बाजार वाला मोजरेला चीज पिज्जा के साथ खाने में काफी टेस्टी लगता है लेकिन ये काफी महंगा भी मिलता है। ऐसे में आप इसे घर पर क्यों नहीं बना लेते। शेफ पंकज भदौरिया ने मोजरेला चीज घर पर बनाने का आसान तरीका बताया है।

Thu, 5 Feb 2026 07:42 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
2 लीटर दूध से घर पर झटपट बनाएं बाजार जैसा मोजरेला चीज, पंकज भदौरिया ने बताया कमाल का तरीका

शेफ पंकज भदौरिया हर दिन कुछ नया बनाती रहती हैं और उसकी रेसिपी फैंस तक पहुंचा देती हैं। अब शेफ ने बाजार जैसी मोजरेला चीज बनाने का सिंपल तरीका खोज लिया है। बाजार में मिलने वाला मोजरेला चीज काफी महंगा मिलता है लेकिन पिज्जा या सैंडविच में खाने में काफी टेस्टी भी लगता है। अगर आप बाजार जैसा मोजरेला चीज घर पर बना लें, तो फिर क्यों बाजार का चीज खाना है? पंकज भदौरिया ने सिर्फ 2 चीजों से टेस्टी मोजरेला चीज बनाकर तैयार कर दिया है, चलिए आपको उनकी क्विक रेसिपी बताते हैं।

क्या है मोजरेला चीज?

मोजरेला चीज इटली से आया है और ये खासतौर पर पिज्जा में डाला जाता है। ये एक तरह का पनीर होता है, जो गर्माहट पाते ही पिघलने लगता है और इसमें खिंचाव भी होता है। इसे गाय या भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। मोजरेला चीज कैल्शियम का अच्छा स्रोत भी माना जाता है। बाजार में ये स्लाइस और छोटे टुकड़ों में आसानी से मिल जाता है।

घर पर कैसे बनाएं?

अगर बाजार का मोजरेला चीज खाना पसंद नहीं आया, तो घर पर ही इसे आसानी से तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 2 लीटर दूध और आधा कप सिरका। आपको फुल फैट क्रीम वाला भैंस का दूध लेना है और इसे 46 डिग्री तक गर्म कर लेना है। अगर थर्मोमीटर नहीं है, तो 7 सेकेंड तक उंगली दूध में डालकर रखें और क्या आप उसकी गर्माहट झेल पा रही है। दूध गर्म हो जाने के बाद इसमें सिरका मिलाएं और चलाएं। फिर इसे ढक्कन से कवर करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हाथों से फटा हुआ पनीर निकालकर बॉल बनाएं। पैन में इस बॉल को डालें और हल्का नमक डालकर 3-4 मिनट तक गर्म करें, ऐसे ये बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगा। फिर बर्फ वाले ठंडे पानी में फौरन इसे डाल दें। बस ऐसे आपका मोजरेला चीज बनकर तैयार हो जाएगा। ये काफी सॉफ्ट और लचीला बन जाएगा। इसे ब्रेड, पिज्जा, सैंडविच में लगाकर खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध से जुड़े 8 अमेजिंग हैक्स, आपके किचन के काम को बना देंगे आसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।