मम्मी-दादी के बताए दूध वाले 8 अमेजिंग किचन हैक्स, जो आज भी 100% काम करते हैं, आजमाकर देखिए 8 amazing milk related kitchen hacks you must know to easier your home chores, खाना - Hindustan
More

मम्मी-दादी के बताए दूध वाले 8 अमेजिंग किचन हैक्स, जो आज भी 100% काम करते हैं, आजमाकर देखिए

दूध हमारी जिंदगी का खास हिस्सा है, जिससे कई चीजें बनाई जाती हैं। दूध से जुड़े कुछ किचन हैक्स हैं, जो सालों से चले आ रहे हैं। चलिए आज आपको इन हैक्स के बारे में बताते हैं।

Wed, 4 Feb 2026 08:09 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
मम्मी-दादी के बताए दूध वाले 8 अमेजिंग किचन हैक्स, जो आज भी 100% काम करते हैं, आजमाकर देखिए

दूध हर घर में आता है और इससे चाय-कॉफी, पनीर, दही जैसी कई चीजें बनाई खाई जाती हैं। दूध हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा से है, जिसे आप कभी अलग नहीं कर सकते। लेकिन किचन में दूध को लेकर एक अलग परेशानी है, जो ज्यादा महिलाएं झेलती है। दूध उबालने के दौरान इस पर पैनी नजर रखनी पड़ती है, कही ये उबलकर बाहर न आ जाए, इसके साथ वही हाल है नजर हटी और दुर्घटना घटी। कभी दूध की महक से फ्रिज भर जाता है। ऐसे दूध से जुड़े कई प्रॉब्लम्स हैं, जिनका सॉल्यूशन आज हम लेकर आए हैं। दूध से जुड़े कुछ अमेजिंग किचन हैक्स, जो अगर आप जान लेती हैं, तो कई काम आसान हो जाएंगे और आपको दूध की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दूध वाले अमेजिंग किचन हैक्स-

1- दूध जल्दी खराब हो गया

दूध जल्दी खराब न हो, इसलिए इसे उबालते समय इसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डाल दीजिए। ऐसा करने से दूध फ्रेश रहता है और लंबे समय तक फटने या खराब होने की समस्या खत्म हो जाती है।

2- दूध उबलकर गिर गया

दूध उबालते समय भगोने पर नजर रखने के बजाय लकड़ी की कलछी रखें। लकड़ी की कलछी से दूध उबलकर बाहर कभी नहीं गिरेगा और आसानी से उबल भी जाएाृगा।

3- जले हुए दूध की महक

अगर दूध उबालते समय हल्का जल गया है और महक आ रही है। तो उसे दूसरे भगोने में शिफ्ट करें और सफेद इलायची या ब्रेड का टुकड़ा डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ें। महक गायब हो जाएगी।

4- दूध से बनेगा पनीर

दूध उबालते वक्त ही उसमें नींबू या सिरका डालें। जब दूध फट जाए, तब इसे छानकर कपड़े की पोटली में बांध लें और किसी चीज से दवाब बनाएं। बस पनीर बनकर रेडी हो जाएगा।

5- दूध की चाय बनेगी टेस्टी

दूध की चाय टेस्टी बनानी है, तो हमेशा गर्म दूध का इस्तेमाल करें। दूध उबालते समय हल्का सा फेंट लें और फिर उसी दूध की चाय बनाएं। चाय टेस्टी-क्रीमी बनेगी।

6- दूध की बदबू

फ्रिज से अजीब बदबू आ रही है, तो एक कटोरी दूध फ्रिज में रखें। ये बदबू को खत्म कर देगा। फ्रिज से दूध की महक आने लगे, तो एक कटोरी सिरका रखें।

7- दूध से ग्लो

कच्चा दूध चेहरे पर लगाएंगे तो ग्लो आता है। ये तरीका अपनाया हुआ है, कच्चा दूध स्किन क्लींजिंग की तरह काम करता है और इसे आप डेली लगा सकती हैं।

8- चांदी की ज्वेलरी

चांदी की ज्वेलरी का नेचुरल कलर लाने के लिए दूध में थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखें। इससे चांदी का नेचुरल कलर आ जाएगा और कालापन साफ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांच की शीशी की गंदी महक या फिर बाथरूम के टैप, इन हैक्स से सब आसानी से होगा साफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।