इस महाशिवरात्रि घर पर बनाए भोलेबाबा का पसंदीदा प्रसाद भांग के लड्डू, नोट करें रेसिपी mahashivratri 2026 know how to make lord shiva favorite prasad bhang laddu recipe at home in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

इस महाशिवरात्रि घर पर बनाए भोलेबाबा का पसंदीदा प्रसाद भांग के लड्डू, नोट करें रेसिपी

Mahashivratri 2026 Special : महादेव के भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत रखने के साथ विशेष पूजा-अर्चना भी करते हैं। इस पावन दिन पर भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा चीजों को भोग प्रसाद में चढ़ाया जाता है। जिसमें भांग का भी खास महत्व होता है।

Tue, 3 Feb 2026 09:05 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
इस महाशिवरात्रि घर पर बनाए भोलेबाबा का पसंदीदा प्रसाद भांग के लड्डू, नोट करें रेसिपी

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि 2026 का पर्व बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल भोलेबाबा के भक्त यह व्रत 15 फरवरी को रखने वाले हैं। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महादेव के भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत रखने के साथ विशेष पूजा-अर्चना भी करते हैं। इस पावन दिन पर भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा चीजों को भोग प्रसाद में चढ़ाया जाता है। जिसमें भांग का भी खास महत्व होता है। अगर आप इस महाशिवरात्रि भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए भांग के लड्डू प्रसाद में बनाकर चढ़ाना चाहते हैं तो भांग के लड्डू की यूनिक रेसिपी आपके काम आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंड में स्वाद के साथ लें सेहत की चुस्की, बनाएं 'क्रीमी टोमैटो सूप' रेसिपी

भांग के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

-2-3 बड़े चम्मच भांग की पत्तियों का पेस्ट खोया

-250 ग्राम मावा

-200 ग्राम चीनी

-2 बड़े चम्मच घी

-आधा कप मेवे (कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता)

- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

भांग के लड्डू बनाने की विधि

भांग के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले भांग तैयार कर लें। इसके लिए भांग की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ करने के बाद बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अगर आप पहले से तैयार पाउडर का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे थोड़े से घी में भून लें। अब एक भारी तले की कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर उसमें खोया डालकर मीडियम आंच पर भूनें। मावा को घी में तब तक भूनें जब तक कि यह हल्का सुनहरा और खुशबूदार न हो जाए। अब भुने हुए मावे में भांग का पेस्ट डालर 2-3 मिनट तक अच्छी तरह मिलाते हुए और पकाएं। ऐसा करने से भांग का कच्चापन निकल जाएगा। अब इसमें कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाकर गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

मीठा मिलाएं- जब मिश्रण गुनगुना रह जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं। गर्म मिश्रण में चीनी डालने से वह पानी छोड़ सकती है, इसलिए मिश्रण को ठंडा होने दें। अब लड्डू बांधने के लिए हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें। आप चाहें तो इन्हें ऊपर से कसे हुए नारियल या चांदी के वर्क भी सजा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।