व्रत में बनाएं नेचुरल स्वीटनर के साथ रेडी क्रीमी स्मूद फलाहारी कस्टर्ड, नोट कर लें रेसिपी mahashivratri 2026 instant creamy smooth satvik falahari custard recipe without sugar, रेसिपी - Hindustan
More

व्रत में बनाएं नेचुरल स्वीटनर के साथ रेडी क्रीमी स्मूद फलाहारी कस्टर्ड, नोट कर लें रेसिपी

Falahari Custard Recipe Without Sugar: महाशिवरात्रि का व्रत हैं और घर में सबके लिए फलाहारी डिश बनानी है तो तैयार कर लें बिना मेहनत के बन जाने वाला क्रीमी, स्मूद कस्टर्ड, वो भी बिना चीनी या स्वीटनर ऐड किए। नोट कर लें बनाने का तरीका।

Sun, 15 Feb 2026 01:08 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
व्रत में बनाएं नेचुरल स्वीटनर के साथ रेडी क्रीमी स्मूद फलाहारी कस्टर्ड, नोट कर लें रेसिपी

भोलेनाथ के भक्त अक्सर जब महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं तो दिनभर केवल एक बार ही खाते हैं और पूरा दिन का उपवास करते हैं। अगर आप भी भगवान की भक्ति में कठिन तपस्या कर रहे और सात्विक फलाहारी भोजन कर पूरे दिन उपवास करने की सोच रहे तो इस फलाहारी फ्रूट कस्टर्ड को बनाकर खाएं। बिना तले-भुने, नमक के बगैर फलों से तैयार ये कस्टर्ड दिनभर भोले बाबा की पूजा-आराधना करने की ताकत और एनर्जी देगा। साथ ही इस कस्टर्ड को बिना शुगर डाले नेचुरल स्वीटनर के साथ क्रीमी, स्मूद और बिल्कुल गाढ़ा बनाकर तैयार करें तो बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

फलाहारी कस्टर्ड बनाने की सामग्री

एक कप मखाना

एक शकरकंद

8-12 बादाम

10-13 काजू

4-6 खजूर

सेब, केला, अनार

अंगूर, चीकू और मनचाहे फल

केसर के कुछ धागें

दूध

फलाहारी कस्टर्ड बनाने की रेसिपी

  • अगर आप बिना कस्टर्ड पाउडर के क्रीमी, स्मूद कस्टर्ड बनाकर तैयार करना चाहती हैं तो बस इस रेसिपी को फॉलो कर लें।
  • सबसे पहले शकरकंद को उबालकर रख लें।
  • उबले हुए दूध में भुने मखाने, बादाम, काजू और खजूर को भिगोकर पांच से छह घंटे के लिए रख दें। वैसे गर्म दूध में आप एक घंटे के लिए भी नट्स एंड मखानों को भिगोने पर ये सॉफ्ट हो जाते हैं।
  • बस मनचाहे फलों को छोटे आकार में काट लें।
  • केले, सेब, अंगूर और अनार बिल्कुल आराम से मिल जाएंगे। इन्हें काट लें।
  • बगैर चीनी के अगर कस्टर्ड बना रहे तो साथ में चीकू को भी काट लें। इसकी मिठास कस्टर्ड को और भी ज्यादा टेस्टी बनाएगी।
  • बस दूध में भिगे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स को मिक्सी के जार में डालें।
  • अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब साथ में उबली शकरकंद को भी डाल दें। साथ में केसर के रेश भीगे हुए डाल दें।
  • खजूर के बीज निकालकर डालें और खूब अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को हल्का पतला करने के लिए इसमे एक कप उबला दूध और डाल दें।
  • सारी चीजों को ब्लेंड कर लें और बाउल में निकाल दें।
  • सारे फलों को डाल दें। इसकी मिठास लाजवाब होगी और अलग से चीनी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सदियों पुरानी हेल्थ ड्रिंक से मिलेगी शरीर को ताकत, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया शेयर
ये भी पढ़ें:कुकिंग से जुड़े 8 टिप्स जो किचन में बन रहे खाने को बना देंगे टेस्टी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।