अगर सूजी का हलवा पसंद है तो माखंडी हलवा जरूर ट्राई करें! सिंपल रेसिपी Love Suji Halwa Try This Rich Makhandi Halwa Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

अगर सूजी का हलवा पसंद है तो माखंडी हलवा जरूर ट्राई करें! सिंपल रेसिपी

माखंडी हलवा एक पारंपरिक देसी मिठाई है, जो अपने क्रीमी टेक्सचर और भरपूर स्वाद के लिए जानी जाती है। दूध में भिगोई सूजी से बना यह हलवा खास मौकों पर झटपट तैयार हो जाता है। जानें इसकी सिंपल रेसिपी -

Wed, 4 Feb 2026 11:30 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
अगर सूजी का हलवा पसंद है तो माखंडी हलवा जरूर ट्राई करें! सिंपल रेसिपी

भारतीय रसोई में हलवे की अपनी एक अलग ही जगह होती है, लेकिन माखंडी हलवा इस क्लासिक मिठाई का थोड़ा रिच और खास वर्जन माना जाता है। देखने में यह भले ही सूजी के हलवे जैसा लगे, लेकिन इसका स्वाद और टेक्सचर उससे कहीं ज्यादा मखमली होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है सूजी को पहले दूध में भिगोना जिससे हलवा बेहद सॉफ्ट, क्रीमी और मखमली बनता है।

माखंडी हलवा खासतौर पर उन लोगों को पसंद आता है जिन्हें ज्यादा ड्राई या दानेदार हलवा नहीं भाता। इसमें घी, दूध और इलायची की खुशबू मिलकर एक ऐसा स्वाद देती है, जो मुंह में घुल जाता है। त्योहारों, पूजा, व्रत खोलने या अचानक मीठा खाने का मन हो - यह हलवा हर मौके के लिए परफेक्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या जटिल सामग्री की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी सूजी, दूध और घी से आप घर पर ही होटल जैसा मखंदी हलवा तैयार कर सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।

हलवा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients): सूजी / रवा – 1 कप, दूध – 2 कप, घी – ½ कप, ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) – ¼ कप, चीनी – ¼ कप (स्वादानुसार), इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि (Step-by-Step Method)

स्टेप 1: सूजी भिगोना - सबसे पहले सूजी को एक बाउल में लें और उसमें 2 कप दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे करीब 30 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी दूध को अच्छी तरह सोख ले और नरम हो जाए।

स्टेप 2: ड्राई फ्रूट्स रोस्ट करें - एक कढ़ाही या पैन में थोड़ा सा घी गरम करें। उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इन्हें निकालकर अलग रख दें।

स्टेप 3: घी और चीनी पकाएं - अब उसी पैन में बाकी का घी डालें। घी के गरम होते ही उसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। जब तक चीनी पूरी तरह पिघलकर घी में अच्छे से मिल ना जाए, तब तक पकाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाम की भूख के लिए परफेक्ट है ये प्रोटीन-रिच दाल फरा, Recipe

स्टेप 4: दूध-सूजी मिश्रण डालें - अब इसमें भिगोई हुई सूजी और दूध का मिश्रण डालें। गैस मध्यम रखें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ ना बने।

स्टेप 5: हलवे की कंसिस्टेंसी - कुछ ही मिनटों में मिश्रण गाढ़ा होकर हलवे की कंसिस्टेंसी में आ जाएगा और पैन छोड़ने लगेगा। इस स्टेज पर गैस बंद कर दें।

स्टेप 6: फाइनल टच - अब इसमें इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला लें।

परोसने का तरीका

माखंडी हलवा गरमा-गरम परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़े और ड्राई फ्रूट्स या एक चम्मच घी डालकर सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना टमाटर-प्याज के बनाएं कश्मीरी पनीर यखनी, नोट करें असली पारंपरिक रेसिपी

जरूरी टिप:

  • हलवे को ज्यादा देर ना पकाएं, वरना वह सूखा हो सकता है।
  • दूध की मात्रा सही रखने से ही इसका मखमली टेक्सचर आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।